• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Jio Cinema की राह पर Disney+ Hotstar, ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप समेत 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट देख पाएंगे फ्री

Jio Cinema की राह पर Disney+ Hotstar, ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप समेत 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट देख पाएंगे फ्री

Disney+ Hotstar Free : दोनों ही क्रिकेट टूर्नामेंट इस साल के आखिर में आयोजित किए जा रहे हैं। मोबाइल पर इन टूर्नामेंट्स को फ्री देखने के लिए लोगों को डिज्‍नी+ हॉटस्टार का ऐप डाउनलोड करना होगा।

Jio Cinema की राह पर Disney+ Hotstar, ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप समेत 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट देख पाएंगे फ्री

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

डिज्‍नी हॉटस्‍टार ने कहा है कि इस कदम का मकसद क्रिकेट के खेल को और अधिक लोकतांत्रित करना है

ख़ास बातें
  • डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार ने किया बड़ा ऐलान
  • दो बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट फ्री में दिखाएगा
  • मोबाइल यूजर्स देख पाएंगे फ्री में क्रिकेट मैच
विज्ञापन
आईपीएल 2023 (IPL 2023) की फ्री स्‍ट्रीमिंग ने जियो सिनेमा (Jio Cinema) को बड़ा फायदा पहुंचाया! ऐप की व्‍यूअरशिप और डाउनलोड्स में तेजी आई। ऐसा लगता है कि बाकी ओटीटी ऐप्‍स भी जियो सिनेमा की राह पर चल पड़े हैं। डिज्‍नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ने दो अहम क्रिकेट टूर्नामेंट को फ्री दिखाने का ऐलान किया है। डिज्‍नी हॉटस्‍टार ने बताया है कि एशिया कप (Asia Cup) और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Men's Cricket World Cup) टूर्नामेंट सभी मोबाइल फोन यूजर्स के लिए फ्री-टू-व्यू रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।

दोनों ही क्रिकेट टूर्नामेंट इस साल के आखिर में आयोजित किए जा रहे हैं। मोबाइल पर इन टूर्नामेंट्स को फ्री देखने के लिए लोगों को डिज्‍नी+ हॉटस्टार का ऐप डाउनलोड करना होगा। डिज्‍नी हॉटस्‍टार ने कहा है कि इस कदम का मकसद क्रिकेट के खेल को और अधिक लोकतांत्रित करना है और उस दौरान भारत के ज्‍यादा से ज्‍यादा मोबाइल यूजर्स के लिए इसे सुलभ बनाना है। 

डिज्‍नी+ हॉटस्टार के ऐलान का मतलब है कि इस साल के आखिर में आयोजित होने वाले दो बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट भारतीय दर्शक अपने मोबाइल पर बिलकुल मुफ्त देख सकेंगे। उन्‍हें क्रिकेट मैच देखने के लिए सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेने की कोई जरूरत नहीं होगी। हालांकि जो लोग क्रिकेट मैच के अलावा डिज्‍नी हॉटस्‍टार का कंटेंट स्‍ट्रीम करना चाहते हैं, उन्‍हें सब्‍सक्रिप्‍शन लेना होगा। ऐप को फ्री में स्‍ट्रीम करने का ऑफर सिर्फ एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट के लिए है। 

डिज्नी+ हॉटस्टार ने कहा है कि वह भारत में तेजी से विकसित हो रही ओटीटी इंडस्‍ट्री में सबसे आगे रहा है। दर्शकों के एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए हमने जो विभिन्न नवाचार पेश किए हैं, उससे हमें दर्शकों को खुश करने में मदद मिली है। एशिया कप और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप को व्यापक दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने से हमें समग्र ईको-सिस्टम को विकसित करने में मदद मिलेगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »