Brahmastra की 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री

फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर देश भर में 40 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। इससे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ट्रेंड का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 सितंबर 2022 16:30 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 209-210 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है
  • इसके बिजनेस में सप्ताह के दिनों में दोबारा कमी हो सकती है
  • इसे दर्शकों का एक विशेष वर्ग पसंद कर रहा है

इससे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ट्रेंड का संकेत मिल रहा है

पिछले कई महीनों से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे बॉलीवुड को Brahmastra से एक बड़ी खुशखबरी मिली है। बड़े पर्दे पर पहली बार आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। रिलीज के दूसरे शुक्रवार और दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन बढ़ने के बाद 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16.25 से 17.25 करोड़ रुपये के बीच रहा। इससे फिल्म का 10 दिन का कुल कलेक्शन 209-210 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

देश के टॉप 10 शहरों में फिल्म ने बहुत अच्छा बिजनेस किया है। दूसरे वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ी है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर देश भर में 40 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। इससे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ट्रेंड का संकेत मिल रहा है। ब्रह्मास्त्र का परफॉर्मेंस किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह है और इस वजह से इसके बिजनेस में सप्ताह के दिनों में दोबारा कमी हो सकती है। इसे दर्शकों का एक विशेष वर्ग पसंद कर रहा है और इससे टिकट विंडों पर भीड़ बढ़ी है। तीसरे वीकेंड पर बिजनेस दोबारा बढ़ने की संभावना है औऱ इस ट्रेंड से फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री होनी तय है। 

ब्रह्मास्त्र से विक्रम वेधा और राम सेतु जैसी आगामी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स को भी कुछ हौसला मिला है। इससे यह कहा जा सकता है कि दर्शक सिनेमा हॉल में लौट रहे हैं। पहले कोरोना के कारण थिएटर्स में कई महीनों तक फिल्मों के रिलीज नहीं होने और फिर बड़ी फिल्मों के फ्लॉप होने से फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा भी दर्शकों को खींचने में नाकाम रही थी। दक्षिण भारत की कुछ फिल्मों की बड़ी सफलता से भी बॉलीवुड फिल्मों के दर्शकों की संख्या में कमी आई है।

बॉलीवुड की कई फिल्मों के बॉक्स-ऑफिस पर धराशायी होने के बाद यह फैंटेसी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते मल्टीप्लेक्स लंबे समय के बाद खुश नजर आ रहे हैं और यही कारण है कि Disney के अनुरोध के बाद, MAI ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन से मल्टीप्लेक्स कंपनियों के बिजनेस में भी तेजी आई है। इसका असर लिस्टेड मल्टीप्लेक्स कंपनियोंके शेयर प्राइसेज पर भी दिख रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.