Salaam Venky Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई ‘सलाम वेंकी’

रेवती डायरेक्टेड फिल्म ‘सलाम वेंकी’ 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की रफ्तार मंदी दिखाई पड़ी। अब सलाम वेंकी के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 23:49 IST
ख़ास बातें
  • ‘सलाम वेंकी’ के कुल 2 दिनों का कलेक्शन 1.3 करोड़ रहा
  • फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख कमाए
  • सिनेमाघरों में ‘सलाम वेंकी’ की कमाई की रफ्तार पहले दिन से ही धीमी रही

काजोल की फिल्म सलाम वेंकी 9 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन में निराशाजनक रही अब सलाम वेंकी की दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है।

Salaam Venky Box Office Collection Day 2:  रेवती डायरेक्टेड फिल्म ‘सलाम वेंकी' 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। आखिरी वार उन्हें फिल्म ‘तान्हाजी' में देखा गया था। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की रफ्तार मंदी दिखाई पड़ी। अब सलाम वेंकी के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
 
काजोल के साथ ही इस फिल्म में विशाल जेठवा भी लीड रोल में हैं। साथ ही आमिर खान ने इसमें कैमियो रोल किया है। इन सुपरहिट एक्टर्स के होने के बावजूद फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इस फिल्म ने पहले दिन महज 60 लाख रुपए की कमाई की। वहीं दूसरे दिन इसकी रफ्तार बढ़ती नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 लाख रहा। आंकड़ों के हिसाब से फिल्म का कुल दो दिनों का कलेक्शन 1.3 करोड़ रहा।
 
रेवती डायरेक्टेड फिल्म ‘सलाम वेंकी' को बनाने में कुल 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म रिलीज के बाद जिस रफ्तार से कमाई कर रही है। उससे फिल्म का बजट निकाल पाना भी मुश्किल जान पड़ता है। सिनेमाघर में ‘सलाम वेंकी' की टक्कर एक नहीं तीन-तीन फिल्मों से हो रही है। जिसमें एक तरफ अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म दृश्यम 2, वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया' और हाल ही आयुष्मान खुराना की रिलीज ‘एन एक्शन हीरो' शामिल है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये मां-बेटे के गहरे रिश्ते पर बनी फिल्म है। जिसमें वेंकी ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित है। वहीं मां अपने बेटे को खुलकर जीना सिखाती है। फिल्म में काजोल सहित विशाल जेठना, राजीव खंडेलवाल और राहुल बॉस मुख्य किरदार में नजर आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.