• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: शिव ठाकरे का अंकित गुप्ता को 'पोपट' कहना पड़ा भारी, प्रियंका चौधरी से भी हो गई लड़ाई

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे का अंकित गुप्ता को 'पोपट' कहना पड़ा भारी, प्रियंका चौधरी से भी हो गई लड़ाई

प्रियंका ने शिव ठाकरे को शटअप कहा तो इस पर ठाकरे ने उसको उंगली दिखानी शुरू कर दी।

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे का अंकित गुप्ता को 'पोपट' कहना पड़ा भारी, प्रियंका चौधरी से भी हो गई लड़ाई

अपकमिंग एपिसोड में शिव ठाकरे और अंकित गुप्ता की दिखी लड़ाई

ख़ास बातें
  • शिव ठाकरे और अंकित गुप्ता के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई।
  • एक दिन पहले सलमान खान ने बिग बॉस हाउस के सभी मेंबर्स की क्लास ली थी।
  • उनके जाने के बाद प्रियंका और शिव ठाकरे में लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
Bigg Boss 16 में जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं, कंटेस्टेंट एक दूसरे की टांग खींच आगे निकलने की रेस में दिखने लगे हैं। घर में टिके रहने के लिए लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने और इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे, अब दुश्मनी निभाने के लिए भी तैयार हैं। ऐसा ही कुछ प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे के बीच देखने को मिलने वाला है। 

सोनी टीवी ने बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है जिसमें प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने शिव ठाकरे को शटअप कहा तो इस पर ठाकरे ने उसको उंगली दिखानी शुरू कर दी। इन दोनों को लड़ते देख अंकित गुप्ता बीच-बचाव करने उतरे लेकिन शिव ठाकरे फिर अंकित गुप्ता के साथ ही भिड़ गए। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शिव ठाकरे अंकित गुप्ता को 'ए पोपट, ए पोपट' करते हुए बुला रहे हैं। अंकित गुप्ता को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और दोनों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। 
एक दिन पहले सलमान खान ने बिग बॉस हाउस के सभी मेंबर्स की क्लास ली थी। सलमान ने सबके बारे में बताया कि घर में कौन कंटेस्टेंट कैसा है। उन्होंने साजिद खान की भी क्लास ली। सलमान ने जब सबकी पोल खोलनी शुरू की तो सबकी बोलती बंद हो गई। फिर उनके जाने के बाद प्रियंका और शिव ठाकरे में लड़ाई हो गई। प्रोमो में कंटेस्टेंट बुरी तरह लड़ते दिखाई दे रहे हैं। शिव ठाकरे अंकित को कह रहे हैं कि वो घर में सबके मामलों में टांग अड़ाते हैं। तो शिव ठाकरे किसी के मुद्दे में क्यों नहीं बोल सकता। फिर वो अंकित को पोपट कहकर बुलाने लगते हैं। इस पर सभी लड़ने लगते हैं। 

बात सिर्फ ताने देने तक खत्म नहीं होती है। शिव ठाकरे को अंकित गुप्ता धक्का देने लगते हैं। ऐसे में दोनों के बीच बात हाथापाई तक बढ़ जाती है। अब आनेवाले एपिसोड में देखना होगा कि इन दोनों की ये लड़ाई कहां जाती है। दोस्तों के बीच आई दरार के बाद अब दोस्त दुश्मन हो गए हैं। ऐसे में दोस्ती के कौन से नए समीकरण बनते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »