Bigg Boss में देश की चहेती बहू की एंट्री पक्की, देखें शो का प्रोमो वीडियो

Bigg Boss 16 शो 1 अक्टूबर, रात 9:30 बजे से Colors TV पर टेलीकास्ट होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) की बिग बॉस में एंट्री पक्की
  • निम्रत पेशे से पहले वकील थी
  • इन्हें Colors TV के शो Choti Sardarni से फेम हासिल हुई

Bigg Boss 16 को 1 अक्टूबर से Colors TV में टेलीकास्ट किया जाएगा

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) कुछ दिनों में शुरू होने वाला है और कई अफवाहों और लीक्स के बाद, टीवी शो ने प्रोमो के जरिए कंफर्म हुए कंटेंस्ट के हिंट देना शुरू कर दिया है। सलमान खान के टीवी शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो भी एक कंटेस्टेंट का हिंट देता है, जो टीवी शो की सबसे चहेती बहू में से एक मेहर यानी निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) हो सकती है। निम्रत कौर Colors TV के शो Choti Sardarni की लीड एक्ट्रेस हैं। 

Bigg Boss ने अपने अपकमिंग 16वें सीजन का प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने शो को जॉइन करने वाले पहले कंटेस्टेंट का हिंट दिया है। हालांकि, वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कलर्स टीवी के शो छोटी सरदारनी की लीड एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया है। वीडियो में बिग बॉस को उनकी वकालत की बात करते हैं और आपको बता दें कि निम्रत कौर पहले कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि एक्टिंग में एंट्री से पहले वह पेशे से वकील थी।
 

हालांकि निम्रत का चेहरा प्रोमो में पूरी तरह से दिखाया नहीं गया है, लेकिन निम्रत की हल्की सी दिखी झलक और उनकी आवाज को सुनकर फैंस ने अंदाजा लगाने में देरी नहीं की। ट्वीटर पर प्रोमो के रिप्लाई में लोगों ने लिखा है कि ये कोई और नहीं, बल्कि निम्रत कौर हैं।
 
 
 

प्रोमो में बिग बॉस निम्रत से सवाल पूछते हैं- सुना है आप कभी कोई बहस हारती नहीं हैं, जिसके जवाब में निम्रत बोलती हैं, "हिंदुस्तान की चहेती बहू होने के साथ-साथ मैं वकील भी हूं। इस कॉम्बिनेशन के साथ मैं कैसे हार सकती हूं बिग बॉस।"

निम्रत कौर को छोटी सरदारनी से जबरदस्त फेम मिला है। उन्होंने इस शो में मेहर कौर ढिल्लो का रोल निभाया है। जल्द निम्रत वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) में भी नजर आएंगी। 
Advertisement

Bigg Boss 16 शो 1 अक्टूबर, रात 9:30 बजे से Colors TV पर टेलीकास्ट होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.