Bigg Boss 16: गौतम विज के आउट होने पर रोने लगी सौंदर्य शर्मा, शो से बाहर आने पर कही ये बात

Bigg Boss 16: एक्टर गौतम विज बिग बॉस के घर से आउट हो चुके हैं। इस वीकेंड कम वोट मिलने कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। गौतम के बाहर आने के बाद फूट फूटकर सौंदर्य शर्मा रो पड़ी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Bigg Boss 16 से बाहर हुए गौतम
  • गौतम एलिमिनेशन से शॉक्ड हैं और वो वापिस बिग बॉस के घर में जाना चाहते हैं
  • पिछले हफ्ते एलिमिनेशन लिस्ट में टीना, सौंदर्य, शालीनऔर गौतम विज का नाम था

Bigg Boss 16:बिग बॉस में गौतम विज, सौंदर्य के साथ अपने रिलेशन से काफी चर्चा में रहे।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से जुड़ी कोई ना कोई हैरान करने वाली बात सामने आती ही रहती हैं। आए दिन कंटेस्टेंट और उनके टास्क से संबंधित कोई ना कोई बात लोगों को चौंका देती है। मगर इस वीकेंड के वार पर जो हुआ वो वाकई दंग कर देने वाला था। इस हफ्ते शो से गौतम विज को बाहर कर दिया गया। गौतम विज शो के एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेट थे लेकिन कम वोट के कारण उन्हें इस हफ्ते ये शो छोड़कर जाना पड़ा। हर हफ्ते ये एलिमिनेशन का खौफ सभी पर मंडराता रहता है। और इस बार ये कहर गौतम विज पर आ गिरा और उन्हें सलमान के शो से घर का रास्ता देखना पड़ा।

बिग बॉस में बने रहने के लिए सभी कंटेस्टेंट जी जान से लगे रहते हैं। बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क को जीतने में पूरा जोर लगा देते हैं। मगर एलिमिनेशन का सामना तो करना ही पड़ता है। इस बार भी कई कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे और इस लिस्ट में टीना दत्ता, सौंदर्य शर्मा, शालीन भनोज और गौतम विज का नाम शामिल था।

खबरों की मानें तो गौतम इस बात के काफी शॉक्ड हैं और वो वापिस बिग बॉस के घर में जाना चाहते हैं। गौतम ने कहा – “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा की मैं शो से बाहर आ गया हूं। मुझे ये मानने में अभी वक्त लग रहा है। नॉमिनेशन वाले टास्क में प्रियंका खेल गई और वो जायज भी था। “ उन्होंने आगे कहा- “जब सलमान सर ने मेरा नाम लिया तो लगा जैसे मजाक है। लेकिन ऐसा नहीं था और मैं बाहर आ गया। सौंदर्य रो रही थी। मुझे जितना भी समय मिला मैंने उसे डटे रहने को कहा।“

बिग बॉस में गौतम विज, सौंदर्य के साथ अपने रिलेशन से काफी चर्चा में रहे। इस पर गौतम ने कहा- “हम दोनों के रिश्तों के बारे में पहले लोगों को लगा कि ये फेक है। लेकिन ऐसा नहीं था। हम पहले लड़े-झगड़े और फिर एक दूसरे के करीब आए। हालांकि ये इतना अहम हो गया कि खेल पर भारी पड़ गया।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  2. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  3. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  4. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  6. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  7. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  9. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  10. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.