Bholaa Teaser : माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता के साथ नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर

Film Bholaa Teaser : टीजर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म का टीजर देख दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • अजय देवगन की फ‍िल्‍म है भोला
  • फ‍िल्‍म में तब्‍बू भी किरदार निभाती नजर आएंगी
  • अगले साल रिलीज होगी यह फ‍िल्‍म

Film Bhola Teaser : भोला तमिल फिल्म कार्थी की रीमेक है। इसे अगले साल 30 मार्च 2023 से सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।

Film Bholaa Teaser Out : इन दिनों सुपरस्टार अजय देवगन थिएटर में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) धमाकेदार कमाई कर रही है। हर तरफ इसी फ‍िल्‍म की चर्चा है। मंगलवार को अजय देवगन की फ‍िल्‍मों से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई। उनकी आगामी फ‍िल्‍म “भोला” का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म का टीजर देख दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। 1 मिनट और 27 सेकेंड के इस टीजर ने तहलका मचा दिया है। हर तरफ लोग फिल्म ‘भोला' के इस टीजर की वाहवाही कर रहे हैं।

‘भोला' के टीजर की शुरुआत होती है एक छोटी-सी बच्ची से जिसे बताया जाता है कि उससे कोई मिलने आने वाला है। लोकेशन किसी अनाथ आश्रम की है। वहां उस बच्ची के अलावा और कई छोटी लड़कियां हैं। बच्ची जिसका नाम ज्योति है वो पूछती है कि मां-पापा, भाई-बहन, दादा- दादी के अलावा और कौन है जो उससे मिलने आ रहा है।
Advertisement



इसके बाद ये लाइन है – ‘जब वो भस्म लगाता है कितनों को भस्म कर देता है'। हालांकि टीजर में अजय देवगन का लुक पूरी तरह से सामने नहीं आता है, लेकिन टीजर देखकर ये अंदाज लग गया है कि फिल्म की कहानी काफी दमदार होने वाली है।
Advertisement

भोला तमिल फिल्म कार्थी की रीमेक है। भोला को अगले साल 30 मार्च 2023 से सिनेमाघरों में दिखा जा सकेगा। फिल्म के एक्शन सीन को जबरदस्त दिखाने के लिए इसे 3D में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अजय देवगन एक्‍शन करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू और संजय मिश्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अजय देवगन की आगामी फ‍िल्‍मों की बात करें, तो वह सिंघम 3 और गोलमाल 5 में भी नजर आ सकते हैं।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  2. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  3. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  4. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  5. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  6. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  7. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  8. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  9. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  10. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.