• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bholaa Teaser : माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता के साथ नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर

Bholaa Teaser : माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता के साथ नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर

Film Bholaa Teaser : टीजर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म का टीजर देख दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

Bholaa Teaser :  माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता के साथ नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर

Film Bhola Teaser : भोला तमिल फिल्म कार्थी की रीमेक है। इसे अगले साल 30 मार्च 2023 से सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।

ख़ास बातें
  • अजय देवगन की फ‍िल्‍म है भोला
  • फ‍िल्‍म में तब्‍बू भी किरदार निभाती नजर आएंगी
  • अगले साल रिलीज होगी यह फ‍िल्‍म
विज्ञापन
Film Bholaa Teaser Out : इन दिनों सुपरस्टार अजय देवगन थिएटर में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) धमाकेदार कमाई कर रही है। हर तरफ इसी फ‍िल्‍म की चर्चा है। मंगलवार को अजय देवगन की फ‍िल्‍मों से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई। उनकी आगामी फ‍िल्‍म “भोला” का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म का टीजर देख दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। 1 मिनट और 27 सेकेंड के इस टीजर ने तहलका मचा दिया है। हर तरफ लोग फिल्म ‘भोला' के इस टीजर की वाहवाही कर रहे हैं।

‘भोला' के टीजर की शुरुआत होती है एक छोटी-सी बच्ची से जिसे बताया जाता है कि उससे कोई मिलने आने वाला है। लोकेशन किसी अनाथ आश्रम की है। वहां उस बच्ची के अलावा और कई छोटी लड़कियां हैं। बच्ची जिसका नाम ज्योति है वो पूछती है कि मां-पापा, भाई-बहन, दादा- दादी के अलावा और कौन है जो उससे मिलने आ रहा है।



इसके बाद ये लाइन है – ‘जब वो भस्म लगाता है कितनों को भस्म कर देता है'। हालांकि टीजर में अजय देवगन का लुक पूरी तरह से सामने नहीं आता है, लेकिन टीजर देखकर ये अंदाज लग गया है कि फिल्म की कहानी काफी दमदार होने वाली है।

भोला तमिल फिल्म कार्थी की रीमेक है। भोला को अगले साल 30 मार्च 2023 से सिनेमाघरों में दिखा जा सकेगा। फिल्म के एक्शन सीन को जबरदस्त दिखाने के लिए इसे 3D में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अजय देवगन एक्‍शन करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू और संजय मिश्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अजय देवगन की आगामी फ‍िल्‍मों की बात करें, तो वह सिंघम 3 और गोलमाल 5 में भी नजर आ सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »