• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • New OTT Release This Week: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' से लेकर 'भोला' तक इस हफ्ते OTT पर ये फिल्में मचा रहीं धमाल!

New OTT Release This Week: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' से लेकर 'भोला' तक इस हफ्ते OTT पर ये फिल्में मचा रहीं धमाल!

दसरा फिल्म एक तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें पुष्पा, केजीएफ जैसी फिल्मों की भी हल्की झलक मिलती है।

New OTT Release This Week: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' से लेकर  'भोला' तक इस हफ्ते OTT पर ये फिल्में मचा रहीं धमाल!

मनोज वाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है Zee5 पर रिलीज कर दी गई है।

ख़ास बातें
  • वरुण धवन और कृति सेनन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' जियो सिनेमा पर आई
  • हिंदी एक्शन फिल्म भोला को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है
  • दसरा फिल्म एक तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर देख सकेत हैं
विज्ञापन
OTT या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अब मनोरंजन की नई दुनिया बन चुकी है। सिनेमाघरों में जो फिल्में रिलीज की जाती हैं, उन्हें सभी दर्शक देखने वहां तक नहीं पहुंचते हैं। कुछ लोग पहले फिल्म के टीवी पर आने का इंतजार करते थे। लेकिन अब इस इंतजार को ओटीटी ने और कम कर दिया है। बहुत से दर्शक मूवी के ओटीटी रिलीज (OTT Release) का इंतजार करते हैं। मई का महीना खत्म होने को है। और अगर आप भी किसी फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे हैं जो ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो चुकी हैं और स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं। 
भेड़िया (Bhedia)
Bhedia OTT Release: वरुण धवन और कृति सेनन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस जॉनर की फिल्में भी अब बॉलीवुड में बनने लगी हैं जो किसी हॉलीवुड फिल्म जैसा अहसास करवाती हैं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई के झंडे तो नहीं गाड़े, लेकिन ठीकठाक कमाई करने में यह कामयाब रही। इस फिल्म को 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसका दर्शकों को ओटीटी पर आने का काफी लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार भेड़िया को अब आप ओटीटी पर देख सकते हैं। फिल्म 26 मई से जियो सिनेमा (JioCinema) पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

भोला (Bholaa)
Bholaa OTT Release: अजय देवगन और तब्बू के अभिनय से सजी हिंदी एक्शन फिल्म भोला को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक क्रिमिनल की है जो दस साल जेल में काटने के बाद बाहर आया है। बाहर आने के बाद वह अपनी बेटी से मिलना चाहता है। लेकिन बीच रास्ते में कहानी कुछ ऐसा मोड़ लेती है कि वह पुलिस और माफिया के बीच चल रही लड़ाई में उलझ जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कारोबार किया और इसका कलेक्शन 90 करोड़ से ज्यादा का रहा था। अजय देवगन और तब्बू के अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, गजराज राव और अमला पॉल जैसे कलाकार भी हैं। इसे 26 मई से Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। 

सिर्फ एक बंदा काफी है (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai)
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai OTT Release: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार कहे जाते हैं। उनके शानदार अभिनय के करोडो़ं फैंस हैं। अब उनकी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai) इन दिनों बहुत चर्चा में है। फिल्म दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की जा रही है। यह एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। मनोज वाजपेयी लीड में हैं और उन्होंने इसमें एडवोकेट पीसी सोलंकी का किरादार निभाया है। किरदार में उन्होंने जान डाल दी है जिसकी दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आप भी इस फिल्म को घर बैठे अपने मोबाइल, टीवी आदि पर देख सकते हैं। फिल्म 23 मई से Zee5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

दसरा (Dasara)
Dasara OTT Release: साउथ सिनेमा की फिल्में इन दिनों कमाई के रिकॉर्ड बना रही हैं। इसलिए पिछले कुछ महीनों में साउथ सिनेमा का फैन बेस बढ़ा है। अगर आप भी इस हफ्ते कोई साउथ फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो एक फिल्म पिछले दिनों से काफी चर्चा में है जिसका नाम है दसरा (Dasara)! दसरा फिल्म एक तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें पुष्पा, केजीएफ जैसी फिल्मों की भी हल्की झलक मिलती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया और अब इसे OTT पर रिलीज किया गया है। एस एस राजामौली (S S Rajamauli) की फिल्म ‘मक्खी' (Makkhi) के बाद साउथ सिनेमा के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले मशहूर एक्टर नानी की ये फिल्म अब Netflix पर 25 मई से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »