• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bhediya Film : वरुण धवन भेड़‍िया, तो कृति सेनन का क्‍या होगा रोल? ऐक्‍ट्रेस ने शेयर किया अपना फर्स्‍ट लुक

Bhediya Film : वरुण धवन भेड़‍िया, तो कृति सेनन का क्‍या होगा रोल? ऐक्‍ट्रेस ने शेयर किया अपना फर्स्‍ट लुक

Bhediya Film : अपना फर्स्‍ट लुक शेयर करते हुए कृति ने यह भी बताया है कि फ‍िल्‍म का ट्रेलर 19 अक्‍टूबर यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा।

Bhediya Film : वरुण धवन भेड़‍िया, तो कृति सेनन का क्‍या होगा रोल? ऐक्‍ट्रेस ने शेयर किया अपना फर्स्‍ट लुक

Bhediya Film : फिल्म को जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्मस ने मिलकर बनाया है। दिनेश विजान इसे प्रोड्यूसर हैं और इससे पहले स्त्री, लुका छुपी, मिमी और बदलापुर जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म का ट्रेलर 19 अक्‍टूबर यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा
  • उससे पहले कृति सेनन ने अपना फर्स्‍ट लुक शेयर किया है
  • फ‍िल्‍म में वह एक डॉक्‍टर की भूमिका में नजर आएंगी
विज्ञापन
बॉलीवुड ऐक्‍टर वरुण धवन की आने वाली फ‍िल्‍म ‘भेड़‍िया' (Bhediya) का टीजर ट्रेलर करीब दो हफ्ते पहले आउट हुआ था। इसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वरुण के फैंस का मानना है कि यह फ‍िल्‍म एक बड़ी सुपरहिट साबित होगी। फ‍िल्‍म से जुड़ा एक और अपडेट मिल रहा है। भेड़‍िया में कृति सेनन (Kriti Sanon) का क्‍या किरदार होने वाला है, इसकी जानकारी आई है। कृति का फर्स्‍ट लुक (Kriti Sanon First Look Bhediya) खुद ऐक्‍ट्रेस ने अपने इंस्‍टा अकाउंट पर शेयर किया है। इसे देखने से अंदाजा लगता है कि वह इस फ‍िल्‍म में डॉक्‍टर की भूमिका निभाएंगी।  

अपने लुक को शेयर करते हुए कृति ने अपने किरदार से जुड़ी जानकारी भी दी है। कैप्‍शन में कृति ने लिखा है, ‘मिलिए डॉक्टर अनिका से, भेड़िए की डॉक्टर, इंसानों कृपया अपने रिस्क पर आना।' अपना फर्स्‍ट लुक शेयर करते हुए कृति ने यह जानकारी भी दी है कि फ‍िल्‍म का ट्रेलर 19 अक्‍टूबर यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। 
 


फिल्म को जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्मस ने मिलकर बनाया है। दिनेश विजान इसे प्रोड्यूसर हैं और इससे पहले स्त्री, लुका छुपी, मिमी और बदलापुर जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। बदलापुर में वरुण धवन तो मिमी में कृति सेनन के किरदार और उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। दिनेश विजान की पिछली फ‍िल्‍मों के प्रदर्शन को देखें तो भेड़ि‍या दर्शकों के लिए एक शानदार तोहफा हो सकती है। 

इसे अमर कौशिक ने डायरेक्‍ट किया है। वरुण और कृति के अलावा अभि‍नेता दीपक डोबरियाल भी इस फ‍िल्‍म में भूमिका निभा रहे हैं। यह फ‍िल्‍म 25 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फ‍िल्‍म का टीजर ट्रेलर दो हफ्ते पहले रिलीज किया गया था। 54 सेकंड का टीजर भेड़‍िए की दशहत को दिखता है। टीजर से पता चलता है कि फ‍िल्‍म की कहानी एक जंगल पर बेस्‍ड है जहां एक रिजॉर्ट है। भेड़ि‍या इस फ‍िल्‍म में कई लोगों को अपना शिकार बनाएगा। 

भेड़‍िया के जरिए वरुण धवन बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं। उनकी हालिया फ‍िल्‍म ‘जुग जुग जियो' को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। उम्‍मीद है भेड़‍िया इस कमी को पूरा करेगा।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »