आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे की Dream Girl 2 का फर्स्ट लुक ऑनलाइन लीक! 'पूजा' अब लोगों से मिलने के लिए भी तैयार!

आयुष्मान और अनन्या के अलावा फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, ​​मनोज जोशी, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • Dream Girl 2 की रिलीज डेट 29 जून 2023 रखी गई है
  • आयुष्मान लड़की के अवतार में आए नजर
  • फिल्म 2019 में आई Dream Girl का सीक्वल है

ड्रीम गर्ल 2 के लीक हुए लुक में आयुष्मान पूरी तरह से लड़की बने नजर आ रहे हैं।

Photo Credit: boxofficeworldwide

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग मूवी Dream Girl 2 अभी से चर्चा में आ गई है। फिल्म में आयुष्मान का लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। लीक हुई इमेज में आयुष्मान खुराना एक लड़की के अवतार में दिख रहे हैं। फिल्म 2019 में आई Dream Girl का सीक्वल है और आयुष्मान इसमें न सिर्फ लड़की की आवाज में बोलेंगे, बल्कि लड़की बनकर उनके चाहने वालों से मिलेंगे भी। यानि कि 'पूजा' अब लोगों से फोन पर सिर्फ बात नहीं करेगी, बल्कि मिलेगी भी। 

लीक से हटकर फिल्मों में काम करने के लिए आयुष्मान खुराना को जाना जाता है। इस फिल्म में वे एक लड़की के किरदार में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आएंगे। फिल्म के प्रीक्वल में पूजा केवल फोन पर लोगों को अपनी आवाज सुनाती थी। लेकिन, ड्रीम गर्ल 2 में बात दो कदम आगे जाती है और पूजा लोगों से मिलने के लिए भी तैयार नजर आती है। फिल्म में आय़ुष्मान खुराना के अपॉजिट अनन्या पांडे को कास्ट किया गया है। 

ड्रीम गर्ल 2 के लीक हुए इस लुक में आयुष्मान पूरी तरह से लड़की बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने सलवार सूट पहना हुआ है। सूट का रंग लाल दिखाई दे रहा है। साथ ही आयुष्मान ने दो चोटियां भी रखी हुई हैं। फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म के रिलीज में अभी काफी वक्त है। लेकिन, आयुष्मान की फिल्मों का दर्शकों में बहुत क्रेज रहता है, क्योंकि उनके रोल बेहद दिलचस्प होते हैं।अनन्या पांड ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर को भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। 

Dream Girl 2 की रिलीज डेट 29 जून 2023 रखी गई है। आयुष्मान और अनन्या के अलावा फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, ​​मनोज जोशी, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। स्टार कास्ट को देखें तो फिल्म काफी रोमांचक होने वाली है। हालांकि फिल्म के सलमान खान की Tiger 3 के साथ क्लैश होने की बात कही जा रही है। 
Advertisement

आयुष्मान खुराना अपनी एक और फिल्म डॉक्टर-जी के लिए भी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं जिसमें उन्हें एक गायनोकॉलोजिस्ट के रूप में दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.