• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Mathagam OTT Release: अथर्व मुरली की सीरीज Mathagam का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज! इस OTT पर आएगी

Mathagam OTT Release: अथर्व मुरली की सीरीज Mathagam का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज! इस OTT पर आएगी

Mathagam का टीजर काफी रोमांचक लग रहा है।

Mathagam OTT Release: अथर्व मुरली की सीरीज Mathagam का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज! इस OTT पर आएगी

Photo Credit: YouTube/ teaser video screenshot of Mathagam

Mathagam का टीजर काफी रोमांचक लग रहा है।

ख़ास बातें
  • वेब सीरीज मथगम (Mathagam) का ओटीटी रिलीज कंफर्म हो गया है।
  • यह एक एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज बताई जा रही है।
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर इसे रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Mathagam OTT Release: तमिल सिनेमा की वेब सीरीज मथगम (Mathagam) का ओटीटी रिलीज कंफर्म हो गया है। यह एक एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज बताई जा रही है जिसमें अथर्व मुरली लीड रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। अथर्व मुरली को इससे पहले पट्टाथु अरासन, जिसका अर्थ होता है रॉयल किंग, में देखा गया था। यह फिल्म 2022 में आई एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी जिसे ए सर्कुनम ने निर्देशित किया था। अब अथर्व मुरली Mathagam में नजर आने वाले हैं। आइए इस वेब सीरीज से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट आपको बताते हैं। 

Mathagam का ओटीटी रिलीज (OTT Release) कंफर्म हो गया है। जाने माने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर इसे रिलीज किया जाएगा। जिसका पोस्टर और एक शॉर्ट वीडियो भी शेयर कर दिया गया है। सीरीज को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा जिसमें तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, बंगाली, मलयालम और मराठी शामिल हैं। सीरीज का एक शॉर्ट टीजर YouTube पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर पता चलता है कि फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगी। देखें ये टीजर- 

Mathagam का टीजर काफी रोमांचक लग रहा है। हालांकि अभी तक इसका ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन टीजर भी जैसे रोंगटे खड़े कर देने वाला है। पुलिस की गहरी खोजबीन, किरदार के हाथ में दिखने वाली खून से सनी कटार, बंदूकें, पुलिस के सायरन और चीखें इस टीजर में भरे हैं जो दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी हैं। सीरीज की कहानी के बारे में अभी तक ज्यादा कुछ पता नहीं लग पाया है।

मथगम में अथर्व मुरली लीड रोल में होंगे। इनके किरदार का नाम भी इस टीजर में पता चल जाता है जो कि अश्वथ रत्नाकुमार होगा। सीरीज को प्रवीण एंथनी ने संपादित किया है। सिनेमेटोग्राफी को एडविन सकाय ने संभाला है। म्यूजिक क्रेडिट दरबुका सिवा को दिया गया है। सीरीज को स्क्रीन सीन मीडिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »