Article 370 Box Office Collection Day 8: यामी गौतम की फिल्म ने 8 दिनों में कमा डाले इतने करोड़!

फिल्म आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक ठीकठाक कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • मूवी ने पहले हफ्ते में 35.6 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
  • फिल्म ने आठवें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म को जियो स्टूडियोज और बी26 स्टूडियोज ने बनाया है।

फिल्म आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज हुई थी।

Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) की रिलीज का दूसरा वीकेंड चल रहा है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कदम रख दिया है। अबतक आर्टिकल 370 कमाई की उसी रफ्तार से आगे चल रही है। हालांकि रिलीज के पहले तीन दिनों की तुलना में फिल्म अब कलेक्शन बहुत ज्यादा नहीं कर पा रही है। रिलीज के पहले रविवार को फिल्म ने 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया था जो कि इसका एक दिन में अबतक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। मूवी मैदान में डटी हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने एक हफ्ते में कितनी कमाई की, और 8वें दिन का कलेक्शन कितना रहा। 

Article 370 Box Office Collection Day 8: फिल्म आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक ठीकठाक कलेक्शन कर लिया है। मूवी ने पहले हफ्ते में 35.6 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसकी रिलीज का आज आठवां दिन है। 7वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह 3 करोड़ रुपये रहा। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट कहती है कि फिल्म ने आठवें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह से अबतक भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 38.6 करोड़ रुपये हो गया है। 
Advertisement

आर्टिकल 370 फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के लगभग बताया गया है जिसे फिल्म ने पूरा कर लिया है। Article 370 फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाने में आई मुश्किलों को दिखाया गया है। फिल्म का एक डायलॉग 'पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा है, और रहेगा' काफी हिट हो चुका है। यामी गौतम के अलावा फिल्म में प्रियामणि, किरण करमरकर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। 

फिल्म को जियो स्टूडियोज और बी26 स्टूडियोज ने बनाया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धार, लोकेश धार ने फिल्म को प्रड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जम्भाले ने किया है। फिल्म में 'टीवी के राम' अरुण गोविल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। वे इस फिल्म में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल प्ले कर रहे हैं। जिसे लेकर दर्शकों की काफी तारीफें भी उन्हें मिल रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.