• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Animal Day 1 Collection Prediction : पहले ही दिन कमाई का ‘तूफान’ लाएगी एनिमल! 100 कराेड़ कलेक्‍शन का अनुमान, सुबह 6 बजे के शो ‘फुल’

Animal Day 1 Collection Prediction : पहले ही दिन कमाई का ‘तूफान’ लाएगी एनिमल! 100 कराेड़ कलेक्‍शन का अनुमान, सुबह 6 बजे के शो ‘फुल’

Animal Day 1 Collection Prediction : फ‍िल्‍म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अबतक 22 करोड़ की कमाई पहले दिन के लिए कर ली है।

Animal Day 1 Collection Prediction : पहले ही दिन कमाई का ‘तूफान’ लाएगी एनिमल! 100 कराेड़ कलेक्‍शन का अनुमान, सुबह 6 बजे के शो ‘फुल’

Photo Credit: @TSeries

‘एनिमल’ का हिंदी वर्जन रिलीज डे के दिन 50 से 60 करोड़ के बीच कलेक्‍शन कर सकता है।

ख़ास बातें
  • कल रिलीज हो रही रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल
  • पहले दिन ही कर सकती है तूूफानी कारोबार
  • दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्‍यादा कमाई का अनुमान
विज्ञापन
Animal Day 1 Collection Prediction : कल यानी 1 दिसंबर को रिलीज हो रही रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाई का ‘तूफान' लाने वाली है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फ‍िल्‍म ने एडवांस बुकिंग से जो दम दिखाया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया है कि ‘एनिमल' दुनियाभर के बॉक्‍स ऑफ‍िस में डे वन पर 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करने को तैयार है। ऐसा करने वाली यह तीसरी बॉलीवुड फ‍िल्‍म होगी। 

Sacnilk की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में, ‘एनिमल' की एडवांस बुकिंग शाहरुख खान की ‘पठान' (Pathaan) से मुकाबला कर रही है। फ‍िल्‍म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अबतक 22 करोड़ की कमाई पहले दिन के लिए कर ली है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘एनिमल' का हिंदी वर्जन रिलीज डे के दिन 50 से 60 करोड़ के बीच कलेक्‍शन कर सकता है। वहीं, डब किए गए तेलेगु वर्जन से 10 करोड़ से ज्‍यादा कमाई पहले दिन होने का अनुमान है। इस तरह भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर यह फ‍िल्‍म 65 करोड़ रुपये से ऊपर जुटा सकती है। 

वहीं इसमें ओवरसीज कलेक्‍शन के अनुमानों को जोड़ा जाए, तो फ‍िल्‍म पहले दिन 5 मिलियन से 6 मिलियन डॉलर  (41-50 करोड़) कमाई कर सकती है। Sacnilk का अनुमान है कि रणबीर की फ‍िल्‍म दुनियाभर के बॉक्‍स ऑफ‍िस में पहले दिन लगभग 100-115 करोड़ की कमाई कर रही है। याद रहे कि शाहरुख खान की ‘पठान' ने वर्ल्‍डवाइड बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पहले दिन 105 करोड़ और ‘जवान' ने 129 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।   

‘एनिमल' को लेकर दक्षिण भारतीय दर्शकों में भी क्रेज दिखाई दे रहा है। साउथ में कई जगह इस फ‍िल्‍म के शो सुबह 6 बजे से रखे गए हैं, जिनमें भारी ऑक्‍युमेंसी नजर आ रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाके में फ‍िल्‍म का शो सुबह 6 बजे से रखा गया है। 

कई ट्रेड एनालिस्‍ट यह अनुमान जता चुके हैं कि 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म हो सकती है। यानी यह पिछले साल आई ब्रह्मास्‍त्र को भी पछाड़ सकती है। याद रहे कि फ‍िल्‍म को A सर्टिफ‍िकेट मिला है यानी 18 साल से ज्‍यादा उम्र के लोग ही इस फ‍िल्‍म को देखने सिनेमाघरों में जा सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »