Animal Box Office Collection Day 36: एनिमल की कमाई पहुंची 887 करोड़! 36वें दिन भारत में कमाए इतने

एनिमल ने 31 दिन में ही 546.84 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जनवरी 2024 15:40 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म की रिलीज को 36 दिन पूरे हो चुके हैं।
  • पहले 35 दिनों में फिल्म ने 548 करोड़ रुपये कमाए।
  • हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी।

एनिमल (Animal) सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

Animal Box Office Collection Day 36: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल किया। फिल्म की रिलीज को 36 दिन पूरे हो चुके हैं। आज इसकी रिलीज का 37वां दिन है। 3 घंटे 21 मिनट लंबी इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी लंबी पारी खेली। फिल्म भले ही A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई लेकिन इसे दर्शकों की कमी नहीं रही। पहले 35 दिनों में फिल्म ने 548 करोड़ रुपये कमाए जो कि इसकी भारत की कमाई है। आइए जानते हैं अब तक फिल्म का कलेक्शन कहां तक पहुंचा है। 

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल की रिलीज को 36 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म अभी भी कमाई में आगे बढ़ रही है। Sacnilk के अनुसार, एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36वें दिन 0.5 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 63.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अबतक यह भारत में कुल 548.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में सभी भाषाओं में अबतक कुल 887 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पठान, गदर 2, और जवान के बाद यह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, एनिमल ने 31 दिन में ही 546.84 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इस तरह से यह पठान से भी आगे निकल गई। पठान ने 543 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि जवान ने 645 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं गदर 2 की कमाई 525 करोड़ रुपये थी। यानि कि फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। रणबीर कपूर ने यहां अपनी ही फिल्म संजू को भी पीछे छोड़ दिया है जिसने भारत में 342 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। 

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने कुछ ही फिल्मों से बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम बना लिया है। इससे पहले वे कबीर सिंह, और अर्जुन रेड्डी बना चुके हैं जो सुपरहिट रह चुकी हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने फिल्म की एडिटिंग खुद ही की है। एनिमल के कलेक्शन में अब कोई जादुई बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल सकती है। लेकिन फिल्म का कलेक्शन अभी भी जारी है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.