सनी देओल-रणबीर कपूर से मुकाबला करेंगे अक्षय कुमार, एक ही दिन रिलीज होंगी Gadar 2, Animal और OMG 2!

OMG 2 : गदर 2 और फ‍िल्‍म ‘एनिमल’ की रिलीज काफी पहले ही 11 अगस्‍त घोषित की जा चुकी थी। अब अक्षय कुमार के ऐलान के बाद टिकट खिड़की पर जबरदस्‍त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जून 2023 18:50 IST
ख़ास बातें
  • अगस्‍त में तीन बड़ी फ‍िल्‍मों की रिलीज टकरा सकती है
  • गदर 2 और एनिमल की रिलीज पहले ही 11 अगस्‍त तय है
  • अब अक्षय ने भी उनकी फ‍िल्‍म 11 अगस्‍त को रिलीज होने की जानकारी दी है

अक्षय कुमार ने अपनी नई फ‍िल्‍म का पोस्‍टर भी रिलीज कर दिया है। तस्‍वीर में अक्षय कुमार को भगवान शिव के रूप में देखा जा सकता है।

Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड के लिए अगस्‍त का महीना काफी दिलचस्‍प हो सकता है। एक साथ 3 बड़ी फ‍िल्‍में एक ही दिन रिलीज के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं। सनी देओल की फ‍िल्‍म Gadar 2 और रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल (Animal) के बीच मुकाबला काफी दिनों से सुर्खियों में है। शुक्रवार को इसमें अक्षय कुमार भी शामिल हो गए। खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि उनकी फ‍िल्‍म ओएमजी 2 (OMG 2) भी 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
स्‍वतंत्रता दिवस से ठीक पहले की इस तारीख को मेकर्स अपने लिए भुनाने में जुट गए हैं। गदर 2 और फ‍िल्‍म ‘एनिमल' की रिलीज काफी पहले ही 11 अगस्‍त घोषित की जा चुकी थी। अब अक्षय कुमार के ऐलान के बाद टिकट खिड़की पर जबरदस्‍त मुकाबला देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

अक्षय कुमार ने अपनी नई फ‍िल्‍म का पोस्‍टर भी रिलीज कर दिया है। तस्‍वीर में अक्षय कुमार को भगवान शिव के रूप में देखा जा सकता है। उनके हाथ में डमरू, गले में रुद्राक्ष की माला और शरीर पर भस्‍म लगी दिखाई देती है। जटाएं भी नजर आती हैं। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन खिलाड़ी कुमार ने ऐसी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। 
 

अब लगभग यह कन्‍फर्म हो गया है कि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2', रणबीर कपूर की 'एनिमल' और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी। गदर और एनिमल के मेकर्स पहले ही कह चुके हैं कि वो अपनी फ‍िल्‍म की रिलीज डेट को नहीं टालेंगे। गदर 2 और ओएमजी 2, दोनों ही फ‍िल्‍मों के पहले पार्ट काफी पसंद किए गए थे। गदर 2 को लगभग 20 साल बाद तो ओएमजी 2 को इनके फर्स्‍ट पार्ट के 11 साल बाद लाया जा रहा है।  

ओमएजी 2 में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल मुख्‍य भूमिका में हैं, जबकि गदर-2 में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी होगी। एनिमल में दर्शक रणबीर कपूर का एक्‍शन अवतार देखेंगे।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.