Gadar 2 & OMG 2 Collection Day 10: गदर-2 की कमाई 336 करोड़ के पार! OMG-2 हुई 100 करोड़िया!

गदर-2 का भारत में अब तक कुल कलेक्शन 336.2 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Gadar 2 & OMG 2 Collection Day 10: गदर-2 की कमाई 336 करोड़ के पार! OMG-2 हुई 100 करोड़िया!

गदर-2 का भारत में अब तक कुल कलेक्शन 336.2 करोड़ रुपये हो चुका है। 

ख़ास बातें
  • गदर 2 फ‍िल्‍म की कमाई आज 376 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान।
  • OMG-2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ट्रेड पंडितों को हैरान कर रही है।
  • मूवी ने दूसरे शनिवार को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
गदर-2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। सनी देओल और अमीषा पटेल की यह फिल्म भारत समेत दुनियाभर में कमाई के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं और कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर बढ़ रहा है। फिल्म 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को सिर्फ 8 दिन में ही पार कर गई है। इसके साथ ही 11 अगस्त को अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG-2 भी रिलीज हुई थी जो अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 85 करोड़ की कमाई की और अभी भी मैदान में डटी हुई है। आइए आपको बताते हैं कि 9वें दिन इन दोनों की फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा और 10वें दिन कितनी हो सकती है इनकी कमाई। 
 

Gadar 2 पहुंची 336 करोड़ के पार

Gadar 2 का गदर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म की रिलीज को 9 दिन बीत चुके हैं। यह इसका दूसरा वीकेंड है और आज फिल्म की रिलीज का दूसरा रविवार भी है। इससे पहले, दूसरे शनिवार को, यानि कि 8वें दिन फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ गदर 2 की भारत में कमाई 305 करोड़ रुपये को पार कर गई। दूसरा शनिवार फिल्म के लिए अच्छी खबर लेकर आया। कलेक्शन ने उछाल मारा और मूवी एक दिन में 31.07 करोड़ का कलेक्शन कर गई, जैसा कि Sacnilk के आंकड़े बता रहे हैं। इस तरह गदर-2 का भारत में अब तक कुल कलेक्शन 336.2 करोड़ रुपये हो चुका है। 
 

आज कितनी कमाई कर सकती है गदर-2

रिलीज के 10वें दिन यानि कि आज, रविवार को गदर-2 भारत में 40 करोड़ रुपये कमा सकती है। यह इसका सबसे बड़ा रविवार साबित हो सकता है। ऐसा हुआ तो फ‍िल्‍म की कमाई 376 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। 
 

OMG 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गदर-2 के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे कलाकारों से सजी फ‍िल्‍म OMG-2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ट्रेड पंडितों को हैरान कर रही है। कयास था कि गदर 2 के सामने फिल्म ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी, लेकिन फिर भी यह अच्छा कलेक्शन कर रही है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म को शनिवार का साथ मिला और इसने उछाल मारा। 

मूवी ने दूसरे शनिवार को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी कुल कमाई 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। आज की कमाई की बात करें तो Sacnilk का अनुमान है कि फिल्म 10वें दिन भारत में 13 करोड़ रुपये कमा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह 114 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »