Gadar 2 & OMG 2 Collection Day 9: गदर-2 पहुंची 300 करोड़ के पार! OMG का कलेक्शन 100 करोड़ के पास!

गदर 2 भारत में अब तक 305 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 

Gadar 2 & OMG 2 Collection Day 9: गदर-2 पहुंची 300 करोड़ के पार! OMG का कलेक्शन 100 करोड़ के पास!

गदर 2 भारत में अब तक 305 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 

ख़ास बातें
  • शनिवार को गदर-2 भारत में 30 करोड़ रुपये कमा सकती है।
  • ऐसा हुआ तो फ‍िल्‍म की कमाई 335 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।
  • OMG 2 अबतक 91 करोड़ रुपये भारत में कमा पाई है।
विज्ञापन
गदर-2 का गदर बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। सनी देओल और अमीषा पटेल की यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की गई थी। 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के जश्न के मौके पर आई गदर-2 ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग कर पहले ही दिन गदर मचा दिया था। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं और इसका कारवां लगातार जारी है। फिल्म 300 करोड़ रुपये को सिर्फ 8 दिन में ही पार कर गई है। इसके साथ ही 11 अगस्त को अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG-2 भी रिलीज हुई थी जो गदर के सामने डटी हुई है और अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म पहले हफ्ते में 85 करोड़ कमा चुकी है। आइए आपको बताते हैं कि 8वें दिन इन दोनों की फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा और 9वें दिन कितनी हो सकती है इनकी कमाई। 
 

Gadar 2 की अब तक की कमाई

Gadar 2 की आंधी अभी थमती नहीं दिख रही है। फिल्म एक हफ्ते के अंदर 300 करोड़ के करीब पहुंच गई थी। महज 6 दिनों में भारत में इसने 261.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। 7वें दिन फिल्म ने 23.28 करोड़ रुपये कमाए थे। 8वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के आंकड़े कहते हैं कि फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपये की कमाई की। गदर 2 भारत में अब तक 305 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 
 

आज कितनी कमाई कर सकती है फ‍िल्‍म

रिलीज के 9वें दिन यानि कि आज, शनिवार को गदर-2 भारत में 30 करोड़ रुपये कमा सकती है। ऐसा हुआ तो फ‍िल्‍म की कमाई 335 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। 
 

OMG 2 की अब तक की कमाई

गदर-2 के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे कलाकारों से सजी फ‍िल्‍म OMG-2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छा कारोबार कर रही है। लेकिन इसकी कमाई गदर-2 से काफी पीछे है। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि फ‍िल्‍म अबतक 91 करोड़ रुपये भारत में कमा पाई है। रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज की कमाई की बात करें तो Sacnilk का अनुमान है कि फिल्म 9वें दिन भारत में 9 करोड़ रुपये कमा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »