Singham Again Movie: दृश्यम 2 के बाद रेहित शेट्टी की सिंघम अगेन में दिखेगा अजय का एक्शन

Singham Again Movie: अजय देवगन अब जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दर्शकों को अजय एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 21:09 IST
ख़ास बातें
  • अजय ‘सिंघम अगेल’ से मचाएंगे धूम
  • जल्दी ही रिलीज होगी फिल्म 'भोला'
  • 'सिंघम अगेन' में फिर दिखेगा अजय का एक्शन

Singham Again Movie: अजय देवगन रोहित शेट्टी के साथ उनकी सिंघम अगेन में भी नजर आने वाले हैं।

Singham Again Movie:  अजय देवगन की फिल्म दृश्य्म 2 ने रिलीज के पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई की है। कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए ये फिल्म इस साल 2022 की सबसे हाई ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। अजय ने दृश्यम 2 के रिलीज के कुछ समय बाद ही अपनी अगली फिल्म भोला का भी एलान कर दिया था। अब खबर है कि अजय जल्दी ही रोहित शेट्टी के साथ उनकी सिंघम अगेन में भी नजर आने वाले हैं।

अजय सिंघम अगेल' से मचाएंगे धूम

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम के तीसरे भाग के लिए अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने का फैसला ले लिया है। सिंघम के इस तीसरे पार्ट को भी रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्में उनके नाम से ही हिट होने लगती है। अब तक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों को जिस कदर से ऑडियंस को बांधे रखा है, उससे ये बात तो तय है कि उनकी फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी। अजय की फिल्म भोला की ज्यादातर शूटिंग की जा चुकी है। भोला के बारे में बता दें कि ये फिल्म तमिल की कैथी की रीमेक है।

जल्दी ही रिलीज होगी भोला

दृश्यम 2 के बाद अजय भोला की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे। अब जब भोला की शूटिंग लगभग खत्म होने को है और ये सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अब अजय रोहित शेटटी की इस फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय इन दिनों बॉलीवुड में छाए हुए हैं। जिस तरह से वो बैक टू बैक जबदस्त फिल्में कर रहे हैं उससे फिल्म इंडस्ट्री में उनका जलवा छा गया है। वहीं उनके फैंस भी उनकी फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन की आगामी फिल्में दृश्यम 2 की तरह दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
  2. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  5. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  6. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  7. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  8. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  9. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  10. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.