लगातार 2 ‘फ्लॉप’ फ‍िल्‍मों के बाद इस अभिनेता ने अपनी फीस 10 करोड़ रुपये घटाई!

कोविड-19 महामारी के आने से पहले आयुष्‍मान कई सफल फ‍िल्‍मों ने इस अभिनेता की फीस 25 करोड़ रुपये तक पहुंचा दी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 22:36 IST
ख़ास बातें
  • एक न्‍यूज पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है
  • आयुष्‍मान के करीबी सोर्स के जरिए यह जानकारी आई है
  • अभिनेता की नई फ‍िल्‍म 'डॉक्‍टर जी' जल्‍द रिलीज होने वाली है

एकाद फ‍िल्‍मों के निम्‍न प्रदर्शन करने का मतलब यह कतई नहीं है कि आयुष्‍मान के पास निर्माताओं के ऑफर नहीं हैं।

अभिनेता आयुष्‍मान खुराना इन दिनों चर्चाओं में हैं। हाल में उनकी नई फ‍िल्‍म ‘डॉक्‍टर जी' (Doctor G) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं और आयुष्‍मान की इस फ‍िल्‍म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आयुष्‍मान की पिछली दो रिलीज कामयाब नहीं रहीं। एक के बाद एक दो फ‍िल्‍मों के बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता की फीस में भारी कमी आई है। कोविड-19 महामारी के आने से पहले आयुष्‍मान कई सफल फ‍िल्‍मों ने इस अभिनेता की फीस 25 करोड़ रुपये तक पहुंचा दी थी।   

एक न्‍यूज पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अनेक (Anek) और चंडीगढ़ करे आशिकी (Chandigarh Kare Aashiqui) जैसी फ‍िल्‍मों के निम्‍न प्रदर्शन के बाद आयुष्मान की एक्टिंग फीस 25 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये तक आ गई है। दरअसल, आयुष्‍मान की आनेवाली फ‍िल्म के निर्माता ने अभिनेता से अनुरोध किया कि वह अपनी एक्टिंग फीस कम कर उन्हें इस कठिन समय में सपोर्ट कर सकते हैं। इसके बाद आयुष्मान ने फीस घटाकर 15 करोड़ रु कर दी। आयुष्मान की नई मार्केट वैल्यू अब 15 करोड़ रुपये है । 
Advertisement

एकाद फ‍िल्‍मों के निम्‍न प्रदर्शन करने का मतलब यह कतई नहीं है कि आयुष्‍मान के पास निर्माताओं के ऑफर नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता के पास कई निर्माताओं के ऑफर हैं, लेकिन आयुष्‍मान अपनी आगामी फ‍िल्‍म ‘डॉक्‍टर जी' के बेहतर प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। वह देखना चाहते हैं कि यह फ‍िल्‍म टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन करती है। बताया जाता है कि इस साल के आखिर तक वह ‘ड्रीम गर्ल 2' में बिजी हैं। आयुष्‍मान को करीब से जाने वाले सोर्स ने कहा है कि आयुष्‍मान इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि आगामी रिलीज फ‍िल्‍म उन्‍हें फ‍िर से दौड़ में लाएगी।  

फीस में कटौती करने वाले आयुष्‍मान अकेले नहीं हैं। अक्षय कुमार जो एक फिल्म के लिए 144 करोड़ रुपये तक चार्ज करते थे, उनकी फीस 72 करोड़ हो गई है। जॉन अब्राहम, शाहिद कपूर और राजकुमार राव ने भी अपनी फीस आधी कर दी है। एक ओर जहां अभिनेताओं ने फीस में कटौती की है, वहीं दूसरी ओर फ‍िल्‍म निर्माता भी दर्शकों को सस्‍ती टिकटों पर फ‍िल्‍म दिखाने की तैयारियां कर रहे हैं। नेशनल सिनेमा डे के बाद यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। निर्देशक मणिरत्‍नम की आनेवाले फ‍िल्‍म PS1 को देशभर में 100 रुपये में दिखाने की तैयारी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.