Cirkus Box office collection day 2: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ को नहीं मिल रही है सफलता

फिल्म ‘सर्कस’ बीते शुक्रवार को रिलीज की गई थी। लेकिन अब सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ये फिल्म कुछ खास धमाल मचाते हुए नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है
  • फिल्म ने अबतक 12. 65 करोड़ की कमाई की है
  • फिल्म ने रणवीर सिंह और मेकर्स को निराशाजनक परिणाम दिए हैं

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस ने रिलीज के दूसरे दिन की इतनी कमाई।

Cirkus Box office collection day 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस' बीते शुक्रवार को रिलीज की गई थी। इस फिल्म के जरिए रणवीर सिंह पहली बार कॉमेडी रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म से इसके मेकर्स को काफी उम्मीदें थी। लेकिन अब सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ये फिल्म कुछ खास धमाल मचाते हुए नहीं दिख रही है। वहीं सर्कस के परफॉर्मेंस को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की फ्लॉप फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म ने पहले दिन तो ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। लेकिन जैसी कमाई की अपेक्षा की गई तो उसके हिसाब से फिल्म ने कमाल नहीं दिखाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 6.25 करोड़ रुपए कमाए। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 6.40 करोड़ का बिजनेस किया। यानी की फिल्म का अबतक कुल कलेक्शन 12.65 करोड़ रुपये रहा है। 
   

रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेंगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में कई और कलाकार भी शामिल हैं। आपको बता दें इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में भी काम किया है। वहीं रोहित की फिल्म सूर्यवंशी में उन्होंने कैमियो रोल भी किया था।
Advertisement
 
रणवीर सिंह पिछली फिल्म जयेशभाई जोरदार थी। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया था। जिसके बाद रणवीर सिंह के फैंस को फिल्म सर्कस से काफी उम्मीदें थी। इस फिल्म का एक गाना ‘करंट लगा' कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था। जिसे लेकर सवाल खड़े हो गए थे। सोशल मीडिया पर इस गाने के बैकग्राउंड म्यूजिक को कोपी बताया गया था।
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.