इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट गर्माने वाली है? ZELIO के 2 नए हाई-स्पीड मॉडल्स का लॉन्च कंफर्म

ZELIO E Mobility 2026 की दूसरी तिमाही में दो नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले ZELIO का Mystery स्कूटर मार्केट में हिट हो चुका है, जिसकी 2000 यूनिट्स बिक चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 16:34 IST
ख़ास बातें
  • ZELIO 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी दो हाई-स्पीड स्कूटर्स
  • Mystery स्कूटर की अब तक 2000 यूनिट्स बिक चुकीं
  • नए EVs में स्मार्ट कनेक्टिविटी, मजबूत बॉडी और लंबी रेंज

ZELIO के पोर्टफोलिय में हाई-स्पीड मॉडल्स में पहले से "Mystery" मौजूद है

Photo Credit: Zelio E Mobility

EV मार्केट इंडिया में लगातार तेजी पकड़ रहा है और हर महीने कोई न कोई नई कंपनी अपने मॉडल्स पेश कर रही है। इसी कड़ी में ZELIO E Mobility, जो पहले से ही इंडिया में बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो लेकर चलती है, अब दो नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये स्कूटर्स 2026 की दूसरी तिमाही तक मार्केट में उतार दिए जाएंगे। खास बात यह है कि ये नए मॉडल्स स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और ईको-कॉन्शस राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जा रहे हैं, ताकि शहरों में आसान, किफायती और टिकाऊ सफर का अनुभव दिया जा सके।

प्रेस रिलीज के जरिए कंपनी ने पुष्टि की है कि इन नए हाई-स्पीड EVs में कटिंग-एज टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कनेक्टिविटी और ज्यादा रेंज एफिशिएंसी दी जाएगी। इसके अलावा, ZELIO का फोकस इस बार डिजाइन और मजबूती पर भी रहेगा, ताकि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारतीय सड़कों की अलग-अलग परिस्थितियों को आराम से झेल सकें। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के समय इन दोनों स्कूटर्स की पूरी स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस और उपलब्धता का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि ZELIO का हाई-स्पीड सेगमेंट पहले से ही "Mystery" स्कूटर की वजह से काफी पॉपुलर हो चुका है। हाल ही में लॉन्च हुए Mystery ने मार्केट में कंपनी की पकड़ मजबूत की है। ZELIO E Mobility का कहना है कि अब तक इसके 2000 यूनिट्स पूरे भारत में बिक चुके हैं। 

Mystery में 72V/29AH लिथियम-आयन बैटरी और 72V मोटर दी गई है, जो इसे 100 किमी तक की रेंज और 70 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है। इतना ही नहीं, यह स्कूटर सिर्फ 4-5 घंटे में फुल चार्ज होने का दावा करता है और 180 किलो तक का लोड आसानी से उठाने की क्षमता रखता है, जिसकी वजह से यह व्यक्तिगत इस्तेमाल और हल्के कमर्शियल यूज दोनों के लिए फिट बैठता है।

इसके अलावा, कंपनी ने इसी महीने की शुरुआत में Knight+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लॉन्च किया था। इसकी खासियतें कॉम्पैक्ट डिजाइन, रिमूवेबल बैटरी और प्रैक्टिकल फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर चल सकता है। इसमें 1.5 kW क्षमता की मोटर शामिल है, जो 55 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचने का दावा करती है।

Advertisement

ZELIO के नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कब लॉन्च होंगे?

कंपनी ने बताया है कि दोनों स्कूटर्स 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाएंगे।

क्या इन स्कूटर्स की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं?

फिलहाल ZELIO ने सिर्फ बेसिक डिटेल्स शेयर की हैं। पूरी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और प्राइसिंग लॉन्च के करीब रिवील की जाएगी।

ZELIO Mystery स्कूटर की खासियत क्या है?

Mystery स्कूटर 72V/29AH लिथियम-आयन बैटरी और 72V मोटर से चलता है, जो 100 km की रेंज और 70 km/h टॉप स्पीड ऑफर करता है।

Advertisement

क्या ZELIO स्कूटर्स की बैटरी पर वारंटी मिलती है?

हां, ZELIO अपने ईवीज़ पर बैटरी और व्हीकल दोनों के लिए वारंटी ऑफर करती है।

ZELIO के नए स्कूटर्स किस तरह के राइडर्स के लिए होंगे?

ये स्कूटर्स स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स, अर्बन कम्यूटर्स और इको-कॉन्शियस राइडर्स के लिए डिजाइन किए जा रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zelio, Zelio Electric Scooter, Zelio Electric
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.