80 किलोमीटर रेंज के साथ Zelio X Men इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें सबकुछ

इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Zelio Ebikes ने अपना नया X Men लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।

80 किलोमीटर रेंज के साथ Zelio X Men इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Zelio

Zelio X Men की रेंज 80 किमी है।

ख़ास बातें
  • Zelio Ebikes ने अपना नया X Men लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।
  • Zelio X Men के एंट्री-लेवल मॉडल में 60V/32AH लेड-एसिड बैटरी है।
  • Zelio X Men इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 64,543 रुपये है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Zelio Ebikes ने अपना नया X Men लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस स्कूटर में 60/72V BLDC मोटर दी गई है। Zelio X Men के एंट्री-लेवल मॉडल में 60V/32AH लेड-एसिड बैटरी है। यहां हम आपको X Men लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Zelio X Men Price


Zelio X Men लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 64,543 रुपये है। मॉडल रेंज को 5 वेरिएंट में रखा गया है, जिसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत 87,573 रुपये है। X Men कलर ऑप्शन के मामले में ब्लैक, व्हाइट, सी ग्रीन और रेड में उपलब्ध है।


Zelio X Men Range


Zelio X Men के एंट्री-लेवल मॉडल में 60V/32AH लेड-एसिड बैटरी है, जो 7-8 घंटे में चार्ज हो सकती है। वहीं यह सिंगल चार्ज में 55-60 किमी की रेंज प्रदान करती है। दूसरा वेरिएंट 72V/32AH लेड-एसिड बैटरी के साथ आता है, जो कि 7-9 घंटे में फुल चार्ज होता है। यह एक बार चार्ज होकर 70 किमी की रेंज प्रदान करता है। टॉप मॉडल में 60V/32AH लिथियम-आयन बैटरी है, जो 4 घंटे से कम में चार्जिंग हो सकता है। इसको लेकर कंपनी 80 किमी की रेंज का दावा करती है। इसके अलावा सभी वेरिएंट 60/72V BLDC मोटर से लैस है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 80 किलोग्राम वजन वाले ये लाइट स्कूटर 180 किलोग्राम तक वजन उठा सकते हैं।


Zelio X Men Features


फीचर्स की बात करें तो X Men स्कूटर में एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिवर्स गियर, पार्किंग स्विच, ऑटो रिपेयर स्विच, यूएसबी चार्जर, हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर, डिजिटल डिस्प्ले और सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो एलॉय व्हील वाले इस स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह लाइनअप स्कूल स्टूडेंट, कॉलेज स्टूडेंट के साथ-साथ लाइट, स्टाइलिश और कंफर्टेबल ट्रांसपोर्ट ऑप्शन चाहने वालों ऑफिस यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में लाडवा, हिसार, हरियाणा में एक नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »