Xiaomi कर रहा नए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम, देगा Tesla Model Y को टक्कर

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi अब कथित तौर पर दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2024 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaom अब कथित तौर पर दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम कर रहा है।
  • Bloomberg की रिपोर्ट में पता चला कि Xiaomi एक नया मॉडल पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi ने अपने आगामी मॉडल को Tesla Model Y के मुकाबले बेंचमार्क किया है।

Xiaomi SU7 की रेंज 800 किमी है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 को पेश किया था और अब कथित तौर पर दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम चल रहा है। कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिससे आगामी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी का पता चला है। हाल ही में ब्लूमबर्ग (पेवॉल्ड) दूसरी Xiaomi इलेक्ट्रिक कार का खुलासा किया है। यहां हम आपको आगामी Xiaomi इलेक्ट्रिक कार के बारे में बता रहे हैं।


Xiaomi SU7 की खासियतें


Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान बीते साल चीन में लॉन्च हुई थी। Xiaomi को चीन में बिक्री शुरू होने के पहले 30 मिनट के अंदर ही 50,000 से ज्यादा ऑर्डर मिले थे। Xiaomi ऑटोमोटिव ने बताया कि इसके प्रोडक्शन के पहले 32 दिनों के अंदर SU7 की 10 हजार यूनिट्स तैयार हुईं थीं। Xiaomi सब-ब्रांड साल के आखिर तक SU7 की 1 लाख यूनिट्स डिलीवर करने पर काम कर रहा है। Xiaomi SU7 में एक शानदार इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें 16.1 इंच 3K सेंट्रल कंसोल और 56 इंच हेड अप डिस्प्ले शामिल है। कार में ड्राइवर और पैसेंजर के लिए एडवांस एआई कैपेसिटी के साथ स्नैपड्रैगन बेस्ड इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर भी शामिल है। SU7 Xiaomi स्मार्टफोन और अन्य स्मार्ट डिवाइसेज के साथ इंटीग्रेशन पर काम करती है।


Advertisement
Xiaomi की आगामी ईवी


Bloomberg की हाल ही में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi एक नया मॉडल तैयार कर रही है जो एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi ने अपने आगामी मॉडल को Tesla Model Y के मुकाबले बेंचमार्क किया है। फिलहाल मॉडल के स्पेसिफिकेशंस, बैटरी सेटअप और टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि नई शाओमी कॉम्पैक्ट एसयूवी, बीते साल आई SU7 पर बेस्ड हो सकती है, जिसमें इंफोटेनमेंट आर्किटेक्चर भी शामिल है।

Xiaomi ईवी मार्केट में लगातार आगे बढ़ रहा है। ब्रांड को अपने दूसरे मॉडल की रिलीज के साथ ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है। आगामी कार जल्द से जल्द 2025 तक रिलीज होने की उम्मीद है। Xiaomi की प्रोडक्शन फेसिलिटी मौजूदा 10,000 प्रति माह कैपेसिटी से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। Xiaomi एक विस्तार का प्लान बना रहा है जिसके तहत वह हर साल 3 लाख यूनिट्स तक डिलीवरी करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.