• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) सिंगल चार्ज में चलता है 60 किलोमीटर, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) सिंगल चार्ज में चलता है 60 किलोमीटर, इस कीमत में हुआ लॉन्च

जर्मनी में, Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) की मूल कीमत €549.99 (करीब 50,000 रुपये) है।

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) सिंगल चार्ज में चलता है 60 किलोमीटर, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • जर्मनी में, Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) की कीमत €499.99 है
  • यूके वेबसाइट में इसकी कीमत £449.99 (करीब 47,200 रुपये) है
  • ई-स्कूटर फ्रांस, स्पेन और स्वीडन की Xiaomi वेबसाइट पर भी लिस्टेड है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) को चीन में इसी साल मार्च में लॉन्च किया था और अब इसे आधिकारिक तौर पर यूरोपीय मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। दूसरी पीढ़ी का शाओमी इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड्स लेकर आता है। इसमें 400W की मोटर दी गई है, जो कि 1,000W तक पावर आउटपुट देती है। ई-स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जो यूरोपीय देशों के नियमों को पूरा करने के लिए सीमित रखी गई है। आरामदायक से रोमांचक तक, राइडिंग के अनुभव को बदलने के लिए ये ई-स्कूटर अलग-अलग स्पीड मोड से लैस आता है।

जर्मनी में, Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) की कीमत €499.99 (करीब 45,000 रुपये) रखी गई है। हालांकि, यह फिलहाल रियायती दर है, जो बाद में बढ़कर €549.99 (करीब 50,000 रुपये) हो जाएगी। कंपनी की यूके वेबसाइट में इसकी कीमत £449.99 (करीब 47,200 रुपये) है। ई-स्कूटर फ्रांस, स्पेन और स्वीडन की Xiaomi वेबसाइट पर भी लिस्टेड है, लेकिन फिलहाल खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। जैसा कि हमने बताया कि इस ई-स्कूटर को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था।

जैसा कि हमने बताया, पहली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में नए 2nd Gen Xiaomi Electric Scooter 4 Pro में कई अपग्रेड्स हैं। इसमें अधिक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और पहले से ज्यादा रेंज मिलती है। साथ ही कंपनी ने डिस्प्ले फीचर्स को भी बढ़ाया है। यूरोपीय संघ के नियमों के चलते Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) की स्पीड को 25 Kmph पर सीमित रखा गया है। इसमें 400W की मोटर दी गई है, जो कि 1,000W तक पावर आउटपुट कर सकती है। 

स्कूटर 4 प्रो (सेकेंड जनरेशन) को विभिन्न स्पीड मोड में चलाया जा सकता है। इसमें एक एडवांस 468Wh बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसा 60 किमी ज्यादा की रेंज प्रदान करता है। इसमें कार्बन स्टील फ्रेम है और इसका वजन 19 किलोग्राम है। नए ई-स्कूटर में एक इंटीग्रेटेड डिस्प्ले है जो यूजर्स को क्रूजिंग स्पीड, बैटरी स्टेटस और टर्न सिग्नल एक्टिवेट होने पर बताता है। Xiaomi Home ऐप स्कूटर के लिए ऐप है जो कि ट्रिप की जानकारी और कंट्रोल्स व्यू प्रदान करता है। स्कूटर में ऑटो लाइट मोड के साथ-साथ चौड़े 60 mm x 10 inch के टायर भी हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Electric Scooter 4 Pro
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »