Xiaomi इलेक्ट्रिक कार हादसे में एक की मौत, कंपनी ने 'ब्रेक फेल' के दावे को नकारा!

शुक्रवार, 7 जून की सुबह, हाइकोउ शहर के मीलान जिले में एक Xiaomi SU7 EV ने पार्किंग लॉट से बाहर निकलते समय अचानक कंट्रोल खो दिया और एक इलेक्ट्रिक बाइक और नॉन-मोटराइज्ड व्हीकल लेन में चल रहे लोगों से टकरा गई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जून 2024 21:19 IST
ख़ास बातें
  • एक Xiaomi SU7 EV ने पार्किंग लॉट से बाहर निकलते समय अचानक कंट्रोल खो दिया
  • EV ई-बाइक और नॉन-मोटराइज्ड व्हीकल लेन में चल रहे लोगों से टकरा गई
  • इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है

Xiaomi SU7 की चीन में शुरुआती कीमत CNY 215,900 (करीब 24,89,900 रुपये) है

Photo Credit: Reuters

Xiaomi ने इस साल मार्च में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार - SU7 को चीन में लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में इसकी डिलीवरी भी शुरू की, जिसके बाद अब धीरे-धीरे देश में इस EV से जुड़ी शिकायतों का रिपोर्ट होना शुरू हो गया है। लेटेस्ट खबर एक SU7 EV के एक्सिडेंट से जुड़ी है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई इस ईवी की ब्रेक फेल हो गई थी, जिसके कारण उसने कंट्रोल खो दिया। हालांकि, Xiaomi ने बयान जारी करते हुए ब्रेक फेलियर की बात का सीधे तौर पर खंडन किया है।

शुक्रवार, 7 जून की सुबह, हाइकोउ शहर के मीलान जिले में एक Xiaomi SU7 EV ने पार्किंग लॉट से बाहर निकलते समय अचानक कंट्रोल खो दिया और एक इलेक्ट्रिक बाइक और नॉन-मोटराइज्ड व्हीकल लेन में चल रहे लोगों से टकरा गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है। पैनडेली की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के संबंध में Xiaomi के एक प्रवक्ता ने बयान जारी किया और 'EV के कंट्रोल से बाहर होने' और 'ब्रेक फेलियर' के दावे को गलत ठहराया। कंपनी ने सक्रिय रूप से जांच में पुलिस का सहयोग करने की भी बात कही।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi ने अपने जवाब में कहा, (अनुवादित) "दुर्घटना होने के बाद, हमने तुरंत हस्तक्षेप किया है और निरीक्षण और जांच के लिए पुलिस के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। पुलिस के सहयोग से प्राप्त वाहन के बैकएंड डेटा के अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन के सभी सिस्टम सामान्य थें, जिसमें नॉर्मल ब्रेक पेडल स्टेटस और एक्सेलेरेटर पेडल का लगातार दबना शामिल था। हमने घटना के संबंध में ट्रैफिक पुलिस विभाग को एक व्हीकल डेटा रिपोर्ट दी है और उनकी जांच में सहायता करना जारी रखेंगे।"

पैनडेली की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि कुछ Xiaomi SU7 मालिकों को अपनी कार लेने के तुरंत बाद विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसमें अचानक ब्रेक फेल का संदेह भी शामिल है। इसमें बताया गया है कि चीन के हुनान में एक Xiaomi SU7 के मालिक को पार्किंग के दौरान अचानक ब्रेक फेल होने का अनुभव हुआ, जिसकी वजह से कार की डैंपिंग को नुकसान पहुंचा। कार ने अलार्म बजाया और बाद में स्क्रीन पर "ब्रेक सिस्टम फेलियर" जैसे चार असामान्य अलर्ट दिखाए। घटना के समय Xiaomi SU7 कार एक महीने से भी कम पुरानी थी।
Advertisement

वहीं, 13 मई को हुई इस घटना के जवाब में, Xiaomi ग्रुप के पीआर विभाग के जनरल मैनेजर वांग हुआ ने कथित तौर पर एक पोस्ट में कहा कि "वैरिफिकेशन के बाद पता लगा कि यह सॉफ्टवेयर द्वारा गलत पहचान थी और इस कम संभावना वाली घटना को ठीक कर दिया गया है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi SU7, Xiaomi SU7 EV, Xiaomi SU7 Accident
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.