Xiaomi SU7 कार के नए कलर्स लीक, जानें सबकुछ

Xiaomi जल्द ही बाजार में अपने नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 लॉन्च करने वाली है।
  • इन नए कलर में ब्लू-ग्रे, वाइब्रेंट ऑरेंज और स्लीक डार्क पर्पल शामिल है।
  • इस हफ्ते की शुरुआत में ऑनलाइन लीक हुए रिसर्च डॉक्यूमेंट में पता चला है।

Xiaomi SU7 की रेंज 800 किमी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही बाजार में अपने नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी तक आगामी SU7 की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। हाल ही में, Xiaomi कार बीजिंग फैक्ट्री की फोटो लीक हुई, जिसमें SU7 के लिए तीन नए कलर ऑप्शन का पता चला। यहां हम आपको Xiaomi SU7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi SU7 के नए कलर लीक


इन नए कलर में ब्लू-ग्रे, वाइब्रेंट ऑरेंज और स्लीक डार्क पर्पल शामिल है। पहले शोकेस हुए गल्फ ब्लू कलर मॉडल की तुलना में नए एडिशन बेहतर स्टाइल रेंज प्रदान करते हैं जो कि क्लासिक और शानदार लुक चाहने वालों और स्पोर्टी लुक पसंद करने वालों के लिए बेस्ट हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में ऑनलाइन लीक हुए रिसर्च डॉक्यूमेंट में पता चला है कि शाओमी की आगामी कार मार्च में लॉन्च होगी और डिलीवरी अप्रैल में शुरू हो सकती है। हालांकि, Xiaomi ने इस जानकारी की सटीकता से इनकार किया है, जिसमें पहली तिमाही में प्रोडक्शन का अनुमान भी शामिल है। कंपनी के प्रेसिडेंट लू वेइबिंग के अनुसार, SU7 की डिलीवरी 2024 की दूसरी तिमाही में शुरू होने वाली है। SU7 को बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में शोकेस किया गया था। शुरुआती बिक्री बढ़ाने के लिए Xiaomi चीन में अपने 20 मिलियन प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर्स के मौजूदा आधार का लक्ष्य लेकर चल रही है।

किफायती डिवाइस बनाने के लिए लोकप्रिय Xiaomi अपनी नई कार SU7 से मिड रेंज और हाई एंड मार्केट को टारगेट कर रहा है। कीमत की अभी तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि यह 250,000 युआन और 370,000 युआन के बीच हो सकती है। मार्च में प्रोडक्शन 2,000 यूनिट तक बढ़ने की उम्मीद है और यह जुलाई तक प्रति माह 10,000 यूनिट से ज्यादा पहुंच सकता है। ये लीक आगामी Xiaomi SU7 के कलर ऑप्शन का खुलासा करती है, लेकिन ऑफिशियल लॉन्च तारीख अभी तक पता नहीं चली है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च की समय-सीमा में कोई जानकारी नहीं दी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.