Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार सड़क पर दौड़ती नजर आई, देखें वीडियो

स्टूडियो में शूट हुई तस्वीरों के सामने आने के बाद, अब Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार को सड़क पर चलता कैप्चर किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 09:56 IST
ख़ास बातें
  • कैप्चर किए गए वीडियो में लाइसेंस प्लेट पर SU7 लिखा हुआ देखा जा सकता है
  • इलेक्ट्रिक कार को अगले साल मास प्रोडक्शन के लिए भेजा जा सकता है
  • इसकी शुरुआती कीमत 149,000 युआन (करीब 1.71 लाख रुपये) होने की खबर है
Xiaomi जल्द पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है, जिसका अनुभव सबसे पहले कंपनी के घरेलू ग्राहक कर सकेंगे। इस अपकमिंग कार को तीन मॉडल्स - SU7, SU7 Pro और SU7 Max में लॉन्च किए जाने की खबर है। उम्मीद की जा रही है कि SU7 Pro और SU7 Max से जुड़े मॉडल नंबर 220kW (295hp) और 275kW (386hp) के पावर आउटपुट के साथ डुअल मोटरों से लैस होंगे। हालिया सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक मॉडल्स के रेंडर्स और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हुआ है। अब, एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार को सड़क पर दौड़ता देखा गया है।

स्टूडियो में शूट हुई तस्वीरों के सामने आने के बाद, अब Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार को सड़क पर चलता कैप्चर किया गया है। Ithome द्वारा शेयर वीडियो क्लिप केवल 6 सेकंड का है, लेकिन यह हमें काफी अंदाजा देता है कि अपकमिंग Xiaomi EV असल में सड़कों पर दौड़ती हुई कैसी दिखाई देगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाहन की रियर लाइसेंस प्लेट पर SU7 लिखा हुआ है। डिजाइन बिल्कुल हालिया रिलीज की गई तस्वीरों से मेल खाता है। हालांकि, वीडियो में फ्रंट डिजाइन को कैप्चर नहीं किया गया है।

हाल ही में Xiaomi इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स को चीन में CMIIT सर्टिफिकेशन मिला था। इसमें SU7 (Speed Ultra 7) के तीनों मॉडल्स शामिल थे। सर्टिफिकेशन से इनके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चला था। SU7 सीरीज LiDAR टेक्नोलॉजी का ऑप्शन के साथ आएगी और ग्राहक को यह तय करना होगा कि उसे अपनी कार में यह चाहिए होगा या नहीं।

लिस्टिंग में कार को C-क्लास सेडान के रूप में चिन्हित किया गया था। SU7 Pro और SU7 Max से जुड़े मॉडल नंबर 220kW (295hp) और 275kW (386hp) के पावर आउटपुट के साथ डुअल मोटरों के साथ लिस्ट किए गए थे। दोनों मॉडल CATL द्वारा सप्लाई की गई ली-आयन टर्नरी बैटरियों का उपयोग करेंगे।
Advertisement

इस सर्टिफिकेशन में अपकमिंग मॉडल्स की तस्वीरें भी शेयर की गई थीं, जिससे पता चला था कि इसमें चेहरे की पहचान कर अनलॉकिंग फीचर शामिल हो सकता है, जो बी-पिलर पर लगे एक कैमरे के जरिए संभव होगा। यह भी पता चला था कि Xiaomi SU7 की लंबाई 4,997 mm, चौड़ाई 1,963 mm और ऊंचाई 1,455 mm होगी और व्हीलबेस 3,000 mm होगा। वहीं, SU7 का वजन 1,980 किलोग्राम और Pro और Max वेरिएंट का वजन 2,205 किलोग्राम है।
Advertisement

इनके बड़े पैमाने पर उत्पादन के अगले साल की पहली छमाई में शुरू होने की उम्मीद है। इनकी अनुमानित शुरुआती कीमत 149,000 युआन (करीब 1.71 लाख रुपये) होने की खबर है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.