Volvo EX30 लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी हुई पेश, जानें क्या है खास

आज Volvo ने घोषणा की है कि वो EX90 के मार्केट में आने से पहले ही एक नई इलेक्ट्रिक कार Volvo X30 को पेश करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मई 2023 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Volvo अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में लगातार विस्तार कर रही है।
  • Volvo EX90 लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था।
  • कंपनी छोटी कार पर ज्यादा जोर दे रही है, जिसमें EX30 शामिल है।

Volvo X30 जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Volvo

दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Volvo अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में लगातार विस्तार कर रही है। कंपनी ने इससे पहले  Volvo EX90 लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था जो कि XC90 सीरीज को रिप्लेस करेगी। आज Volvo ने घोषणा की है कि वो EX90 के मार्केट में आने से पहले ही एक नई इलेक्ट्रिक कार Volvo X30 को पेश करेगी। नई इलेक्ट्रिक कार वोल्वो ईएक्स30 एक छोटी SUV के तौर पर आएगी। नई इलेक्ट्रिक कार को 7 जून को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको Volvo X30 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Volvo X30 की लॉन्च तारीख का खुलासा


Volvo EX30 बीते कुछ हफ्तों से चर्चा का विषय रहा है। कंपनी द्वारा ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट के जरिए की गई घोषणा के अनुसार, कार के आगमन की पुष्टि हुई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी कार एक छोटी एसयूवी होगी। कंपनी छोटी कार पर ज्यादा जोर दे रही है, जिसमें EX30 शामिल है।

EX30 के फीचर्स और डिजाइन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। हालांकि, यह 40 सीरीज के इलेक्ट्रिक वाहनों से नीचे आने की उम्मीद है, जिसमें C40 Recharge और XC40 Recharge शामिल हैं। आपको बता दें कि इसे एक एसयूवी के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसे पता चलता है कि यह C40 से लंबी हो सकता है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि Volvo इस व्हीकल के साथ युवा ग्राहकों को टारगेट कर रही है। ऐसे में एक कॉम्पैक्ट और स्पोर्टी कार मिलने की बहुत ज्यादा संभावना है। उम्मीद है कि नई इलेक्ट्रिक कार से कंपनी को इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में तगड़ा रिस्पॉन्स मिलेगा। 7 जून को होने वाले ग्लोबल लॉन्च के दौरान वोल्वो की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी EX30 के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 7a, Google Pixel 7a Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  3. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  4. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जाने
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  2. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  3. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  4. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  5. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  7. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  8. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.