इटालियन ब्रांड VLF भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च कर रहा है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, शेयर किया टीजर

VLF Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 22:06 IST
ख़ास बातें
  • VLF ने नए EV के भारत में बुधवार, 2 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की पुष्टि की
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम को पर्दे के पीछे रखा गया है
  • इसके अधिक पावरफुल Tennis 4000 W होने की उम्मीद

Photo Credit: VLF

इटालियन ब्रांड VLF ने पिछले साल नवंबर में भारत में Tennis 1500 W इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। यह फिलहाल कंपनी की ओर से देश में इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कंपनी के पोर्टफोलियो में इससे लाइट और इससे अधिक पावरफुल मॉडल्स शामिल हैं। अब, VLF ने देश में एक और इलेक्ट्रिक मॉडल के लॉन्च की पुष्टि की है। फिलहाल इसके मॉडल नेम के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन इसके लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

VLF ने एक नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के भारत में बुधवार, 2 अप्रैल को लॉन्च होने की पुष्टि की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम को पर्दे के पीछे रखा गया है। पोस्ट में लिखा है, (अनुवादित) "कुछ स्लीक, कुछ बोल्ड, कुछ इटालियन।" कंपनी ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की टेललाइट दिखाई गई है, जो काफी हद तक मौजूदा Tennis 1500 W से मेल खाती है। बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में एक Tennis 4000 W भी है, जो 1500 W से अधिक शक्तिशाली है।
 

बता दें कि VLF Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस कीमत में ई-स्कूटर Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक, Ola S1 Pro, TVS iQube, Ather 450 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स से टक्कर लेता है, जो वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट शेयर लेकर बैठे हैं। Tennis 1500W ई-स्कूटर को तीन कलर ऑप्शन - स्नोफ्लेक व्हाइट, फायर फ्यूरी डार्क रेड और स्लेट ग्रे में उपलब्ध है। 

भारत में ऑपरेशन के लिए VLF ने KAW Veloce Motors Pvt. Ltd. के साथ हाथ मिलाया है और इस साल की शुरुआत में मार्केट में एंट्री ली थी।
Advertisement

Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1500W क्षमता की मोटर मिलती है, जिसके साथ 2.5 kWh बैटरी पैक को जोड़ा गया है। पावरट्रेन मिलकर 157 Nm का मैक्सिमम टॉर्क पैदा कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। VLF Tennis 1500W एक बार चार्ज करने पर 130 किमी तक चल सकता है। वीएलएफ ने कहा है कि इसे फुल चार्ज होने में तीन घंटे का समय लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: VLF, VLF Electric Two Wheelers, VLF Tennis 1500W
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.