• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • VLF ने भारत में लॉन्च किया Tennis Milano Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 130 Km से ज्यादा!

VLF ने भारत में लॉन्च किया Tennis Milano Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 130 Km से ज्यादा!

Tennis Milano Edition को वेलोसिफेरो इटली के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसकी कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम)रखी गई है।

VLF ने भारत में लॉन्च किया Tennis Milano Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 130 Km से ज्यादा!

Photo Credit: VLF

ख़ास बातें
  • इसकी कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम)रखी गई है
  • इसके केवल 200 यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे
  • यह 3 राइडिंग मोड के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले लेकर आता है
विज्ञापन
इटालियन निर्माता, VLF ने भारत में अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर VLF Tennis 1500 W का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। Tennis Milano Edition के नाम से लॉन्च किया गया मॉडल मूल मॉडल के समान डिजाइन के साथ आता है, लेकिन इसमें कुछ नोटिसेबल बदलाव हैं, जैसे टेललैंप के ऊपर स्पेशल एडिशन बैज, जिसमें Milano शब्द लिखा है। इसका स्पेशल व्हाइट कलर और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स।

Tennis Milano Edition को वेलोसिफेरो इटली के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसकी कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम)रखी गई है। कंपनी का कहना है कि इसे शहरी यात्रियों और जीवनशैली के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि इसके केवल 200 यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें पहले आओ, पहले पाओ कॉन्सेप्ट रहेगा। 

नए एडिशन को टेनिस के स्टैंडर्ड वर्जन के साथ ही बेचा जाएगा, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। लिमिटेड एडिशन मिलानो स्कूटर सिंगल चार्ज पर 130 Km से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है। इसके लिए इसमें 2.6kwh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। बैटरी पैक रिमूवेबल है। यह 3 राइडिंग मोड के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले लेकर आता है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है।

कंपनी का कहना है कि यह एल्युमीनियम स्विंगआर्म से लैस है और केवल 88 किलोग्राम वजनी है। बैटरी पैक 3 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकता है।

मूल Tennis 1500W इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी 1500W क्षमता की मोटर मिलती है, जिसके साथ 2.5 kWh बैटरी पैक को जोड़ा गया है। पावरट्रेन मिलकर 157 Nm का मैक्सिमम टॉर्क पैदा कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। VLF Tennis 1500W भी एक बार चार्ज करने पर 130 किमी तक चल सकता है। Tennis 1500W को स्टील फ्रेम पर बनाया गया है। 1500W में दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक, सामने टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क और पीछे हाइड्रोलिक मोनो शॉक शॉकर है। इसमें 12 इंच के व्हील और दोनों सिरों पर LED लाइट्स मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: VLF, VLF Tennis Milano Edition
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »