इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto का दूसरा स्थान है। बजाज ऑटो ने जुलाई में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 43,607 यूनिट्स की बिक्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 20:52 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में TVS Motor ने अपना टॉप रैंक बरकरार रखा है
  • जुलाई में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स बेची हैं
  • Ola Electric और Ather Energy की सेल्स में गिरावट हुई है

हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में जुलाई में 1.93 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है। इस सेगमेंट में TVS Motor ने अपना टॉप रैंक बरकरार रखा है। Ola Electric और Ather Energy की सेल्स में गिरावट हुई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Vahan पोर्टल के डेटा के हवाले से बताया गया है कि जुलाई में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था। देश में यह सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। 

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto का दूसरा स्थान है। बजाज ऑटो ने जुलाई में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 43,607 यूनिट्स की बिक्री की है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में इस कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 22.53 प्रतिशत की है। इस मार्केट में Ather Energy का तीसरा स्थान है। पिछले महीने Ather Energy ने 28,819 यूनिट्स की बिक्री की है। हालांकि, इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 8.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई में इलेक्ट्रिक स्कूटर की 21,174 यूनिट्स की बिक्री कर चौथा स्थान हासिल किया है। इस महीने की शुरुआत में हीरो मोटोकॉर्प ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। Vida VX2 Go में 3.1 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 1.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह उन कस्टमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो रिमूवेबल बैटरी के बजाय डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग को बेहतर मानते हैं। 

इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक को पिछले महीने बड़ा झटका लगा है। Ola Electric ने जुलाई में लगभग 13,170 यूनिट्स की बिक्री की है। यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट है। हाल ही में कंपनी के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल दिया गया है। ओला इलेक्ट्रिक का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। 


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.