TVS ला रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, TFT स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का करेगा सपोर्ट, जानें सबकुछ

TVS Motor कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में विस्तार करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 15:21 IST
ख़ास बातें
  • TVS अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में विस्तार करने की तैयारी कर रही है
  • TVS ने लेटेस्ट टीजर में इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स का खुलासा किया है।
  • टीवीएस फिलहाल TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश करता है।

TVS जल्द ही नया ईवी लेकर आ रही है।

Photo Credit: TVS Motor Company/Twitter

TVS Motor कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में विस्तार करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर जारी किया है। लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है, जिसमें कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, यह स्कूटर Creon लग रहा है, जिसे कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2018 में अपने कॉन्सेप्ट फॉर्म में शोकेस किया था।

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिए जाने वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर राइडर्स को स्पीड, रेंज, राइडिंग मोड, बैटरी स्टेट्स और काफी कुछ जानकारी प्रदान करेगा। नया स्कूटर स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। स्कूटर एक स्मार्टवॉच से कनेक्ट हो सकेगा, जिससे राइडर स्कूटर से संबंधित फीचर्स जैसे स्टार्ट/स्टॉप बटन को कंट्रोल कर पाएंगे।

कलर टीएफटी क्लस्टर और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के अलावा, क्रेओन में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया जाएगा। फिलहाल, स्कूटर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना है कि यह मार्केट में Ather 450X, Ola S1 Pro और Bajaj Chetak जैसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देगा।

टीवीएस फिलहाल TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश करता है। बीते महीने टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने iQube की बिक्री में सालाना आधार पर डबल ग्रोथ दर्ज की थी, क्योंकि इसकी 13,306 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 6,304 यूनिट्स बिकीं थीं। TVS का आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर 23 अगस्त को दुबई में पेश किया जाएगा और तुरंत बाद भारत में आने की संभावना है। इसके अलावा TVS द्वारा इवेंट में ज्यादा ईवी पेश करने की उम्मीद है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.