TVS ने EICMA 2026 में अपने नए Electric Maxi Scooter M1-S का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किया है। इसमें 120km की रेंज, 105km/h की टॉप स्पीड और 7-inch TFT डिस्प्ले मिलता है।
TVS M1-S Electric Maxi Scooter में 105km/h टॉप स्पीड मिलने का दावा किया गया है
Photo Credit: TVS
TVS Motor ने अपना नया Electric Maxi Scooter M1-S पेश कर दिया है। कंपनी ने इसके प्रोडक्शन-रेडी मॉडल को EICMA 2026 में शोकेस किया है। खास बात है कि TVS ने पिछले साल इस स्कूटर का कॉन्सेप्ट मॉडल दिखाया था, जबकि इस बार इसका प्रोडक्शन वर्जन सामने आया है। TVS M1-S में 4.2kWh की बैटरी दी गई है, जो करीब 120km की रेंज दे सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 105km/h बताई गई है। स्कूटर में 7-inch TFT डिस्प्ले, 26 लीटर का स्टोरेज और कई कनेक्टेड फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी इसे पहले इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर सकती है।
TVS M1-S का डिजाइन एक Maxi Scooter जैसा है। इसमें बड़ा फ्रंट एप्रन, ट्विन LED लाइट्स, बड़ी विंडस्क्रीन और शार्प बॉडी पैनल दिए गए हैं। स्कूटर में लंबी और बड़ी सीट मिलती है, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले पैसेंजर को आराम मिल सकता है। इसमें फ्लैट फ्लोरबोर्ड दिया गया है, जिससे पैरों के लिए अच्छी जगह मिलती है। स्कूटर की सीट की ऊंचाई 800mm है और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm दिया गया है। इसका वजन 150kg है।
TVS M1-S में 4.2kWh की Lithium-ion NMC बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 120km की रेंज दे सकती है। इसमें परमानेंट मैग्नेट संक्रोनस मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 12.5kW की पीक पावर और 5kW की कंटीन्यूअस पावर जनरेट करता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 105km/h है। यह 0 से 50km/h की स्पीड सिर्फ 3.7 सेकंड में पकड़ सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 1.8kW का ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 75 मिनट लगते हैं।
Meet the Maxi. The TVS M1-S brings the comfort and presence of a maxi scooter to electric mobility, combining distinctive design, smart connectivity and everyday practicality. Showcased at EICMA 2026 as part of our expanding global portfolio. #TVSMotorCompany #TVSM1S #EICMA2026 #ShiftToPass
— TVS Motor Company (@tvsmotorcompany) November 8, 2026TVS M1-S में 7-inch का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें Bluetooth, Wi-Fi और इन-बिल्ट LTE कनेक्टिविटी मिलती है। इसके जरिए स्कूटर को स्मार्टफोन ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें OTA अपडेट, Find My Bike, Key-Fob Ignition और ऐप से सीट अनलॉक करने जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा स्कूटर में Cruise Control और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है। इसमें 26 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें फुल-फेस हेलमेट रखा जा सकता है। फ्रंट में ग्लवबॉक्स और USB Type-A चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
भारत में कब लॉन्च होगा TVS M1-S?
TVS ने फिलहाल M1-S की कीमत और लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। कंपनी इसे सबसे पहले यूरोप समेत इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।