Toyota और Suzuki का कॉम्पैक्ट EV लॉन्च करने के लिए टाई-अप!

इस नए EV को 'Bz' कोडनेम दिया गया है। टोयोटा ने अपने EV पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 23:07 IST
ख़ास बातें
  • ये क्रॉसओवर EV हो सकता है
  • सुजुकी और टोयोटा का टारगेट कॉम्पैक्ट व्हीकल्स डिवेलप करने का है
  • टोयोटा का e-TNGA प्लेटफॉर्म इसके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है

इस EV को Toyota के इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध bZ4X का कॉम्पैक्ट वर्जन बताया जा रहा है

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनियों Toyota और Suzuki की एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) अगले वर्ष इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। इन दोनों कंपनियों ने टेक्नोलॉजी और मॉडल्स में साझेदारी के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। ये क्रॉसओवर EV हो सकता है। 

इस EV को Toyota के इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध bZ4X का कॉम्पैक्ट वर्जन बताया जा रहा है। सुजुकी और टोयोटा का टारगेट कॉम्पैक्ट व्हीकल्स डिवेलप करने का है। नए EV को 'Bz' कोडनेम दिया गया है। टोयोटा ने अपने EV पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का Bz अफोर्डेबल सेगमेंट में लाया जा सकता है। इससे Bz को बड़ी संख्या में कस्टमर्स मिल सकते हैं। कंपनी का e-TNGA प्लेटफॉर्म इसके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। टोयोटा एक नए SUV को भी डिवेलप कर रही है। यह प्राइस के लिहाज से कंपनी की Fortuner से नीचे होगा। 

Bz की रेंज पूरी तरह चार्ज करने पर 300 किलोमीटर से अधिक की हो सकती है। इसकी लंबाई 3,700 mm, चौड़ाई 1,700 mm और ऊंचाई 1,530 mm की हो सकती है। इस EV का मुकाबला Tata Motors की Punch EV और Hyundai की आगामी Inster से हो सकता है। देश में पिछले वित्त वर्ष में Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने  रिकॉर्ड होलसेल्स की थी। इसकी सेल्स 48 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.65 लाख यूनिट्स की रही थी। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह लगभग 1.77 लाख यूनिट्स की थी। 

भारत में Toyota के पोर्टफोलियो में Glanza से लेकर Fortuner Legender तक शामिल हैं। कंपनी ने MPV और SUV सेगमेंट्स में अपनी पोजिशन को मजबूत किया है। मिड-साइज SUV, Urban Cruiser Hyryder के साथ 20 लाख रुपये से कम की प्राइस कैटेगरी में कंपनी ने जगह बनाई है। देश में TKM ने अपना तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगाने की योजना बनाई है। इससे कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक लाख यूनिट्स बढ़ सकती है। कर्नाटक के बिदादी में बनने वाले इस प्लांट में लगभग 3,300 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। कंपनी के इस प्लांट से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी की देश में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना है। टोयोटा के पास देश में दो प्लांट हैं जिनकी कैपेसिटी लगभग 3.42 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  2. AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
  3. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  5. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  6. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  10. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.