Tesla EV: सेल्फ-ड्राइविंग मोड नहीं किया काम, ट्रेन से टकारने से बचा शख्स, देखें वीडियो

राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) के अनुसार, अप्रैल 2024 तक, Tesla Model Y, X, S और 3 ऑटोपायलट सिस्टम 2019 के बाद से कुल 17 मौतों और 736 दुर्घटनाओं में शामिल थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2024 13:20 IST
ख़ास बातें
  • फुल सेल्फ-ड्राइविंग मोड में भी कार ने रेलवे क्रॉसिंग में ब्रेक नहीं लगाई
  • EV को अचानक अपने कंट्रोल में लेने और इमरजेंसी ब्रेक लगाने से कंट्रोल खोया
  • गंभीर चोट ना आने की वजह से केस लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे वकील

Tesla के EV बेड़े में Model Y, X, S और 3 इलेक्ट्रिक सेडान के साथ Cybertruck ई-पिकअप शामिल हैं

Photo Credit: X/ @ArtemR

Tesla की इलेक्ट्रिक कार अपनी सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए पॉपुलर हैं। कंपनी के सभी प्रोडक्ट में इस टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है, जो सड़क पर ड्राइवर की देखरेख में कार को खुद कंट्रोल करती है। इस टेक्नोलॉजी को कई कारणों से सराहा जाता है, तो कुछ कारणों से ये आलोचनाओं के घेरे में रही है। एक लेटेस्ट घटणा इसे उसी घेरे में ले आई है, जहां एक शख्स ने दावा किया है कि उसकी Tesla EV के सेल्फ-ड्राइविंग मोड के चलते उसकी जान पर बन आई थी।

मामला ओहियो का है, जहां क्रेग डोटी नाम के एक Tesla EV मालिक ने इल्जाम लगाया है कि टेस्ला कार के फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) मोड ने उसकी जान को खतरे में डाल दिया था। दरअसल, डोटी अपनी इलेक्ट्रिक सेडान को FSD मोड में चला रहे थें और उन्हें तब अचानक कार के कंट्रोल को अपने हाथ में लेना पड़ गया, जब एक गुजरती ट्रेन के उनके बहुत नजदीक आने पर भी कार धीमी नहीं हुई। 

डोटी ने टेस्ला मोटर्स क्लब फोरम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस घटणा की जानकारी विस्तार से दी है। उनका कहना है कि कार दो अलग-अलग मौकों पर बंद लेवल क्रॉसिंग पर चली गई। इस पोस्ट को कई आउटलेट्स और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यूजर्स द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद यह मोड एक बार भी आलोचनाओं का शिकार हुआ है।

डोटी ने दावा किया कि उनकी इलेक्ट्रिक कार उस समय फुल सेल्फ-ड्राइविंग (एफएसडी) मोड में थी और ट्रेन के सड़क पार करने के बावजूद धीमी नहीं हुई। यहां उन्होंने अपनी कार के मॉडल की सटीक जानकारी शेयर नहीं की।
Advertisement

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "मेरे पास एक साल से भी कम समय से टेस्ला है और पिछले छह महीनों के भीतर, इसने दो बार एफएसडी मोड में रहते हुए सीधे गुजरती ट्रेन से टकराने का प्रयास किया है। सबसे हालिया घटना 8 मई, 2024 को हुई और मेरे पास उस घटना का डैश कैम फुजेट है।"
Advertisement

डोटी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में FSD चालू होने पर वह बीच में कंट्रोल लेते हुए दिखाई देते हैं और अचानक कार को रेलवे क्रॉसिंग साइन के पास मोड़ते हैं और ट्रेन से महज कुछ फीट की दूरी पर रुकते हैं।

उन्होंने X पर लिखा, (अनुवादित) "मैं इन घटनाओं से टेलीमेट्री डेटा प्राप्त करने का प्रयास कर रहा हूं। इसके अलावा, मैं ऐसे ही मामलों या घटनाओं की तलाश कर रहा हूं। दुर्भाग्य से, बड़ी चोट ना आने के कारण मैं इस केस को लेने के लिए इच्छुक वकील को नहीं ढूंढ पाया हूं।"
Advertisement
 

बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) के अनुसार, अप्रैल 2024 तक, Tesla Model Y, X, S और 3 ऑटोपायलट सिस्टम 2019 के बाद से कुल 17 मौतों और 736 दुर्घटनाओं में शामिल थे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Tesla Autopilot, Tesla Full Self Driving Mode
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.