भारत का ट्रिप कैंसल करने के बाद चीन पहुंचे Elon Musk

चीन में मस्क सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। इस मीटिंग में वह फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर को चीन में स्वीकृति मिलने पर विचार-विमर्श करेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2024 16:08 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के लिए चीन दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है
  • चीन में मस्क सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं
  • अगले वर्ष टेस्ला एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है

पिछले कई महीनों से कंपनी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव, Elon Musk ने रविवार को चीन का विजिट किया। टेस्ला के लिए चीन दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। पिछले सप्ताह मस्क ने भारत का अपना विजिट कैंसल कर दिया था। उन्होंने बताया था कि टेस्ला से जुड़ी जिम्मेदारियां अधिक होने के कारण उन्होंने यह ट्रिप कैंसल किया है और वह जल्द भारत जाने का इंतजार कर रहे हैं। 

चीन में मस्क सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। इस मीटिंग में वह फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर को चीन में स्वीकृति मिलने पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा वह चीन में एकत्र डेटा को कंपनी की ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए एल्गोरिद्म को ट्रेनिंग देने के उद्देश् से ट्रांसफर करने की अनुमति मांगेंगे। चीन के रेगुलेटर्स की शर्त के तहत टेस्ला ने पिछले तीन वर्ष से एकत्र किए गए सभी डेटा को स्टोर किया है और इसे अमेरिका ट्रांसफर नहीं किया गया। कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले अपने ऑटोनॉमस सॉफ्टवेयर का सबसे ऑटोनॉमस वर्जन पेश किया था। हालांकि, इसे चीन में उपलब्ध नहीं कराया गया था। 
Advertisement

इस बारे में टिप्पणी के लिए संपर्क करने पर टेस्ला ने उत्तर नहीं दिया। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट और रेवेन्यू में भारी कमी हुई है। पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 55 प्रतिशत कम होकर लगभग 1.1 अरब डॉलर और रेवेन्यू नौ प्रतिशत घटकर लगभग 21.3 अरब डॉलर का रहा। पिछले कई महीनों से टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी सेल्स में कमी हो रही है। इसने अपनी वर्कफोर्स को भी घटाने का फैसला किया है। कंपनी के इनवेस्टर्स को उम्मीद है कि अगले वर्ष यह एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। इससे कंपनी की सेल्स में बढ़ोतरी हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने अमेरिका में अपने कुछ मॉडल्स के प्राइसेज को 2,000 डॉलर तक घटाया था। पहली तिमाही में टेस्ला की डिलीवरी लगभग 8.5 प्रतिशत कम रही है। 

भारत में टेस्ला के अलावा मस्क अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Starlink के लिए भी देश में बिजनेस शुरू करने की अनुमति मांग रहे हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया था कि केंद्र सरकार ने स्टारलिंक को इस वर्ष की तीसरी तिमाही तक यह अनुमति मिलने का आश्वासन दिया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.