Tesla ने फिर घटाए इलेक्ट्रिक कारों के प्राइस, Elon Musk कर रहे डिमांड बढ़ाने की कोशिश

टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk ने प्रॉफिट के बजाय वॉल्यूम पर जोर देने का टारगेट रखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2023 18:37 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में टेस्ला ने इस वर्ष तीसरी बार प्राइसेज घटाए हैं
  • इन्फ्लेशन बढ़ने से नई कारों की डिमांड पर असर पड़ा है
  • टेस्ला ने पिछली तिमाही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड डिलीवरी की है

कंपनी ने एंट्री लेवल मॉडल Y का एक नया वर्जन भी लॉन्च किया है

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla ने दोबारा अपने मॉडल S और X के प्राइसेज घटाए हैं। इसके जरिए कंपनी इनकी डिमांड बढ़ाना चाहती है। अमेरिका में टेस्ला ने इस वर्ष तीसरी बार इन इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज को घटाया है। टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk ने प्रॉफिट के बजाय वॉल्यूम पर जोर देने का टारगेट रखा है।  

कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल S का प्राइस लगभग 5,000 डॉलर कम होने के बाद 84,990 डॉलर से शुरू होगा और मॉडल X का शुरुआती प्राइस 94,990 रुपये है। इन्फ्लेशन बढ़ने और इंटरेस्ट रेट्स के महंगा होने से नई कारों की डिमांड पर असर पड़ा है। टेस्ला की अर्निंग्स कॉल में मस्क ने कहा, "प्राइस वास्तव में महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि टेस्ला की कार खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों की बड़ी संख्या है लेकिन वे इसे अफोर्ड नहीं कर सकते। इस वजह से प्राइस में बदलाव से बड़ा असर पड़ेगा।" कंपनी ने मॉडल 3 और मॉडल Y स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स के प्राइसेज क्रमशः 1,000 डॉलर और 2,000 डॉलर घटाए हैं। इसने एंट्री लेवल मॉडल Y का एक नया वर्जन भी लॉन्च किया है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने चीन में प्राइसेज घटाए थे। 
Advertisement

टेस्ला ने इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड डिलीवरी की है। हालांकि, प्राइसेज को घटाने के बावजूद तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी की सेल्स ग्रोथ कम रही है। इसके पीछे कॉम्पिटिशन बढ़ना और इकोनॉमी की कमजोर स्थिति प्रमुख कारण हैं। टेस्ला ने जनवरी से मार्च तक 4,22,875 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में चार प्रतिशत और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मस्क ने जनवरी में कहा था कि टेस्ला इस वर्ष 20 लाख व्हीकल्स की डिलीवरी कर सकती है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। मस्क के प्राइसेज घटाकर सेल्स बढ़ाने के दांव से इनवेस्टर्स खुश नहीं हैं क्योंकि इससे मार्जिन पर असर पड़ेगा। 

पिछले वर्ष मस्क ने टेस्ला के स्टाफ को स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं होने का सलाह दी थी। टेस्ला के शेयर प्राइस में पिछले वर्ष काफी कमी हुई थी। इसके पीछे कंपनी के लिए डिमांड में कमी और मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदना जैसे कारण थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.