Tata Nexon EV का चार्जर गाय ने किया खराब, यूजर ने पोस्ट किया वीडियो

हमने कई ऐसी सड़क दुर्घटनाओं के बारे में सुना है, जो गाय या भैंस या अन्य जानवरों की वजह से होते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 16:09 IST
ख़ास बातें
  • गाय या भैंस या अन्य जानवरों की वजह से सड़कों पर होते हैं कई हादसे
  • हालांकि, गाय द्वारा चार्जर को पुरी तरह से खराब करने का यह अनूठा मामला है
  • शख्स ने Tata Motors ने चार्जर को रिपेयर या रिप्लेस करने का अनुरोध किया

Tata Nexon EV इस समय देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने बताया कि उसकी Tata Nexon EV के चार्जर को गाय द्वारा पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। उसने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें नष्ट हुए इस चार्जर को दिखाया गया है। घटना के समय इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी, जब गाय ने इसे बाहर खींच कर पूरी तरह से खराब कर दिया। खुले में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने वालों के लिए यह चिंता की बात हो सकती है, क्योंकि ज्यादातर जगहों पर सकड़ों पर गाय बड़ी संख्या में घूमती नजर आती हैं।

हमने कई ऐसी सड़क दुर्घटनाओं के बारे में सुना है, जो गाय या भैंस या अन्य जानवरों की वजह से होते हैं। सुमित नाम के व्यक्ति ने ट्विटर (@SumitKK3) पर एक तस्वीर और साथ ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गाय द्वारा खराब किए गए Tata Nexon EV चार्जर को दिखाया है।
Advertisement
 

उन्होने बताया कि एक गाय ने टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार से जुड़े चार्जर की केबल को खींच दिया, जिसकी वजह से चार्जर पूरी तरह से डैमेज हो गया। तस्वीर को देखकर साफ पता चलता है कि केबल और टाटा इलेक्ट्रिक कार का प्लग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है।

सुमित ने अपने ट्वीट में Tata Motors को टैग करते हुए रिपेयर या रिप्लेसमेंट का अनुरोध भी किया। उन्होंने लिखा, "क्या आप [टाटा मोटर्स] इसे ठीक/बदल सकते हैं। गाय ने केबल खींच दिया।"
Advertisement
 

इसके रिप्लाई में टाटा मोटर्स ने सुमित को कहा कि वह उनकी कॉन्टेक्ट डिटेल्स शेयर करें। यह स्पष्ट नहीं है कि टाटा मोटर्स क्षतिग्रस्त चार्जर को ठीक करेगी या नया चार्जर प्रदान करेगी।
Advertisement

बता दें कि Tata Nexon EV में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी और EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी आती है। Nexon EV की इलेक्ट्रिक मोटर 129 PS और 245 NM का टार्क जनरेट करती है। जबकि EV Max की इलेक्ट्रिक मोटर 141 HP की पावर और 250 NM  का टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज में Nexon EV की अधिकतम 312 किमी रेंज प्रदान करती है। वहीं EV Max सिंगल चार्ज में 437 किमी की रेंज प्रदान करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Nexon EV, Tata nexon EV charger, Tata Nexon electric
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.