Tata Motors April Sales: टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की भारत में भारी डिमांड, सेल 179% बढ़ी

टाटा के कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में अप्रैल 2022 में 30,838 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, लेकिन इस साल बीते महीने कंपनी ने 22,492 यूनिट्स बेची, जो करीब 27 प्रतिशत की गिरावट होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2023 20:43 IST
ख़ास बातें
  • अप्रैल महीने में Tata Motors की कुल सेल में साल-दर-साल 4% की गिरावट
  • पैसेंजर व्हीकल में 13 प्रतिशत और EV में 179 प्रतिशत की YoY बढ़ोतरी
  • आज से टाटा मोटर्स अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है

Tata Motors के इलेक्ट्रिक खेमे में Nexon EV, Tiago EV और Tigor EV शामिल हैं

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सोमवार को अप्रैल महीने में हुई कंपनी के वाहनों की बिक्री की जानकारी दी, जिससे पता चला है कि बीते महीने टाटा की कुल थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में चार प्रतिशत घटकर 69,599 यूनिट्स रही। कंपनी ने अप्रैल 2022 में कुल 72,468 यूनिट्स की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स के कार पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा डिमांड में Nexon और नई लॉन्च हुई Punch है।

टाटा मोटर्स ने जानकारी दी है कि अप्रैल महीने में उसकी कुल घरेलू बिक्री 68,514 यूनिट्स थी, जबकि एक साल पहले अप्रैल महीने में ही कंपनी ने 71,467 यूनिट्स बेची थी। यह साल-दर-साल 4 प्रतिशत की गिरावट होती है। वहीं, पैसेंजर व्हीकल की बिक्री पिछले महीने 13 प्रतिशत बढ़कर 47,107 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 41,630 यूनिट्स थी।

हालांकि, टाटा ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भारी उछाल देखा, जो पिछले महीने 6,516 यूनिट्स के साथ साल-दर-साल 179 प्रतिशत की ग्रोथ थी। एक साल पहले अप्रैल महीने में कंपनी ने 2,333 यूनिट्स बेची थी। कंपनी फिलहाल मार्केट में Tiago EV, Nexon EV और Tigor EV बेचती है।

कमर्शियल व्हीकल्स की बात करें, तो यहां अप्रैल 2022 में 30,838 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, लेकिन इस साल बीते महीने कंपनी ने 22,492 यूनिट्स बेची, जो करीब 27 प्रतिशत की गिरावट होती है।

इससे अलग बता दें कि टाटा मोटर्स आज, 1 मई 2023 से कारों की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इसकी घोषणा पिछले महीने ही कर दी थी और जानकारी दी थी कि कीमतों में इजाफा सभी कारों में होगा। यह बढ़ोत्तरी 0.6% तक बताई गई थी। कीमतों में ये बढ़ोत्तरी कारों के एक्स शोरूम प्राइस पर होगी।
Advertisement

इस बढ़ोतरी के बाद मॉडल्स 3000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। इनमें डीजल और पेट्रोल, दोनों तरह के मॉडल्स शामिल होंगे। इस साल यह तीसरी बार है, जब कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  2. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान
  4. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.