Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

इस इलेक्ट्रिक SUV में सिक्योरिटी के लिए ADAS लेवल 2, छह एयरबैग्स, 540 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दी गई है। Sierra EV का केबिन इसके ICE वर्जन के लगभग समान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2026 23:49 IST
ख़ास बातें
  • भारत NCAP टेस्ट में Sierra EV को सिक्योरिटी में अच्छा माना गया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में सिक्योरिटी के लिए ADAS लेवल 2 दिया गया है
  • Sierra EV में Apple CarPlay और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है

इस इलेक्ट्रिक SUV में सिक्योरिटी के लिए ADAS लेवल 2 और छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स हैं

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors की Sierra EV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस वर्ष जून में Sierra EV को लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत NCAP टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में Sierra EV को 32 प्वाइंट्स में से 30.62 प्वाइंट्स मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 45 प्वाइंट्स दिए गए हैं। Sierra EV ने साइड इम्पैक्ट्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत NCAP में इस इलेक्ट्रिक SUV को ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए अच्छे प्रोटेक्शन वाला माना गया है। 

Advertisement

Sierra EV में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाला बंपर है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Rishikesh Rapids, Nainital Nocturn, Pristine White, Andaman Adventure, Pure Grey, Bengal Rouge और Coorg Cloud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें से शुरुआती दो कलर्स इसके QWD वेरिएंट्स के लिए एक्सक्लूसिव हैं। इसमें 63 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके 65 kWh की सिंगल चार्ज में MIDC रेंज 560 किलोमीटर से अधिक की है। Sierra EV के 75 kWh वाले बैटरी पैक की MIDC रेंज 660 किलोमीटर से अधिक होने का दावा है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में सिक्योरिटी के लिए ADAS लेवल 2, छह एयरबैग्स, 540 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दी गई है। Sierra EV का केबिन इसके ICE वर्जन के लगभग समान है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। टाटा मोटर्स ने बताया था कि इसके केबिन में रिसाइकल्ड प्लास्टिक और इस तरह के अन्य मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है। Sierra EV में एयर प्योरिफायर, वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में Apple CarPlay और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है। इसमें 12 JBL स्पीकर्स दिए गए हैं। Sierra EV का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Mahindra BE6, VinFast VF6 और  MG Motor की ZS EV से है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  2. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.