Auto Expo 2023: Tata ने पेश की Harrier इलेक्ट्रिक SUV, Punch और Altroz को मिला CNG वेरिएंट

Tata Punch और Altroz CNG वेरिएंट में कंपनी ने पारंपरिक 60 लीटर टैंक के बाजाय 30-लीटर के दो टैंक दिए हैं, जिससे बूट स्पेस बचेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 19:53 IST
ख़ास बातें
  • Tata Harrier EV में डुअल-मोटर सेटअप और ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन मिलेगा
  • क्लाउड कनेक्टेड टेलीमैटिक्स और ओवर-द-एयर अपडेट जैसे फीचर्स शामिल होंगे
  • Tata ने Punch और Altroz के CNG वेरिएंट को भी लॉन्च किया है

Tata ने Auto Expo 2023 में Curvv और Avinya कॉन्सेप्ट को भी प्रदर्शित किया है

देश में चल रहे Auto Expo 2023 के पहले दिन Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक लाइनअप के अपकमिंग मॉडल से पर्दा उठाया। Tata ने इवेंट में कंपनी की पॉपुलर SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसके साथ कई अन्य घोषणाएं भी की। Tata ने Harrier EV के साथ Sierra EV और Curvv व Avinya EV कॉन्सेप्ट को भी दिखाया। इसके साथ ही कुछ कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी शोकेस किया।

Auto Expo 2023 में Tata Motors के खेमे से कई वाहनों की घोषणाए हुई। प्रदर्शन की शान Tata Harrier EV थी, क्योंकि इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल बेड़े में Tata Nexon EV और Tata Tigor EV हैं। इवेंट में कई इलेक्ट्रिक वाहनों और अपने नए प्लेटफॉर्म को देखाने के साथ, कंपनी ने पांच वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में ईवी योगदान को 25% तक बढ़ाने और 2030 तक 50% तक पहुंचाने के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा दिया है।
Advertisement

Harrier EV SUV, Tata Motors की Gen 2 EV और Land Rover D8 से प्राप्त Omega आर्किटेक्चर के कॉम्बिनेशन के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि Harrier EV को Jaguar Land Rover के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-मोटर सेटअप, ऑल-व्हील ड्राइव, क्लाउड कनेक्टेड टेलीमैटिक्स और ओवर-द-एयर अपडेट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा, कार निर्माता ने Punch और Altroz के CNG वेरिएंट को भी पेश किया है। खास बात यह है कि बूट स्पेस को पूरी तरह से खत्म करने वाले पारंपरिक 60 लीटर CNG टैंक के बाजाय इस बार टाटा ने अपनी दोनों कारों में 30-लीटर के दो टैंक दिए हैं। इस डुअल-सिलेंडर सेटअप के साथ दोनों कारों में स्टोरेज स्पेस बच जाता है।
Advertisement
 

Tata Punch CNG Variant at Auto Expo 2023

पंच और अल्ट्रोज दोनों में 86PS पावर जनरेट करने में सक्षम 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। सीएनजी पर चलने के दौरान इंजन 73PS की मैक्समम पावर और 95Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेंगे। Punch के CNG वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, डुअल एयरबैग और एक रियर पार्किंग कैमरा मिलता है। वहीं, Altroz ​​CNG वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, मूड लाइटिंग और रेन-सेंसिंग वाइपर मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.