Tata Ace EV 1000: 161 Km रेंज वाला मिनी ट्रक उठा सकता है 1 टन वजन, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Tata Ace EV 1000 की कीमत का खुलासा होना बाकी है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल 27 किलोवाट मोटर से लैस है जो 130 एनएम का पीक टॉर्क देती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2024 19:12 IST
ख़ास बातें
  • Tata Ace EV 1000 की कीमत का खुलासा होना बाकी है
  • यह मॉडल 27 किलोवाट मोटर से लैस है
  • Ace EV 1000 पिकअप और ग्रेड-क्षमता से लैस आता है
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने ई-कार्गो मोबिलिटी लाइनअप में Ace EV 1000 के रूप में बिल्कुल नया प्रोडक्ट जोड़ा है। यह शून्य-उत्सर्जन मिनी-ट्रक 1 टन के हाई रेटेड पेलोड का दावा करता है और इसकी एक अन्य बड़ी खासियत फुल चार्ज में मिलने वाली 161 किलोमीटर की रेंज है। इसमें 27 kW क्षमता की मोटर मिलती है, जो 130 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बैटरी पैक को ठंडा रखने के लिए टाटा ने ई-कार्गो में एक खास बैटरी कूलिंग सिस्टम जोड़ा है। इसके अलावा, यह रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से भी लैस आता है।

Tata Ace EV 1000 की कीमत का खुलासा होना बाकी है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल 27 किलोवाट मोटर से लैस है जो 130 एनएम का पीक टॉर्क देती है। इसमें FMCG, बेवरेजेस, LPG और डेयरी सहित विभिन्न क्षेत्रों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है। Ace EV 1000 पिकअप और ग्रेड-क्षमता से लैस आता है, जो कंपनी के अनुसार, पूरी तरह से भरे होने पर भी आसान ऑपरेशन सुनिश्चित करता है।
Advertisement

देश भर में 150 से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस सेटर्स के बड़े नेटवर्क द्वारा सपोर्ट किए जाने वाला नया Ace EV 1000 बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और फ्लीट एज टेलीमैटिक्स सिस्टम जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से के साथ आता है। जैसा कि हमने बताया, बैटरी पैक को ठंडा रखने के लिए टाटा ने ई-कार्गो में एक खास बैटरी कूलिंग सिस्टम जोड़ा है। इसके अलावा, यह रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से भी लैस आता है।

ऐस ईवी 1000 वर्सटाइल कार्गो डेक के साथ आता है। EVOGEN पावरट्रेन से लैस इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक के साथ 7 साल की बैटरी वारंटी और 5 साल के मेंटेनेंस पैकेज का वादा किया गया है।
Advertisement

इस मौके पर टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड - एससीवी एंड पीयू, श्री विनय पाठक ने कहा, "पिछले दो वर्षों में, हमारे ऐस ईवी ग्राहक एक बेजोड़ अनुभव के लाभार्थी रहे हैं, जो लाभदायक और टिकाऊ है। ये शून्य-उत्सर्जन लास्ट-माइल मोबिलिटी सॉल्यूशन के राजदूत बन गए हैं। ऐस ईवी 1000 के लॉन्च के साथ, हम उन ग्राहकों के लिए अनुभव का विस्तार कर रहे हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले बेहतर ऑपरेशन इकॉनॉमिक्स के साथ समाधान तलाश रहे हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.