ये देश लगाने जा रहा इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रतिबंध, जहां पूरी दुनिया हो रही EV की दीवानी

स्विस फेडरल इलेक्ट्रिसिटी कमीशन ने इस साल जून में पहले ही कह दिया था कि फ्रेंच नुक्लेअर पॉवर जनरेशन की कम उपलब्धता के चलते सर्दियों में पॉवर को लेकर परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 18:12 IST
ख़ास बातें
  • स्विट्जरलैंड दुनिया का ऐसा पहले देश बनने वाला है जो EV को बैन कर सकता है।
  • जर्मनी में भी यही परिस्थिति बनी हुई है।
  • ऐसा रूस-यूक्रेन वॉर के कारण हो रहा है।

Photo Credit: Unsplash

एक नई जानकारी में यह सामने आया है कि स्विट्जरलैंड दुनिया का ऐसा पहले देश बनने वाला है जो EV को बैन कर सकता है। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन सर्दियों में लोगों के लिए पर्याप्त पॉवर बची रहे। वादियों का यह खूबसूरत देश अपने पड़ोसियों- फ्रांस और जर्मनी से एनर्जी इम्पोर्ट करता है। हालांकि, इस समय पर इन देशों को नेचुरल गैस की कम सप्लाई के चलते खुद भी एनर्जी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा रूस-यूक्रेन वॉर के कारण हो रहा है। पिछले कई सालों में पहली बार फ्रांस को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए एनर्जी इम्पोर्ट करनी पड़ रही है।

क्या स्विट्जरलैंड में EV बैन हो जाएंगी? 
स्विस फेडरल इलेक्ट्रिसिटी कमीशन ने इस साल जून में पहले ही कह दिया था कि फ्रेंच नुक्लेअर पॉवर जनरेशन की कम उपलब्धता के चलते सर्दियों में पॉवर को लेकर परेशानी हो सकती है। जर्मनी में भी यही परिस्थिति बनी हुई है। इस साल कई वैश्विक मुद्दों के कारण और लो एनर्जी प्रोडक्शन के कारण इन देशों में अपने लिए ही बहुत मुश्किल से पॉवर बची है। इसलिए स्विट्जरलैंड को पॉवर सप्लाई देना शायद ही मुमकिन हो। 

इसी के परिणामस्वरूप, एक 4 स्टेप प्लान की पेशकश की गई जिससे एनर्जी के इस्तेमाल को कम किया जा सके। हम सभी को पता है कि यूरोप में बहुत कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसलिए पॉवर का ना होना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसी के चलते, स्विट्जरलैंड में EV चार्जिंग को शहरों में पॉवर के इस्तेमाल को घटाने के लिए बैन किया जा सकता है। सिर्फ 'बेहद जरूरी यात्रा' के लिए EV को चार्ज करने की अनुमति दी जाएगी।  

उम्मीद है कि वॉर की वजह से यह सिर्फ वन-टाइम दिक्कत है और आगे फिर कभी ऐसी परिस्थिति नहीं आएगी। हालांकि, इस परिस्थिति से यह पता चलता है कि ग्लोबल ट्रेड कितना आवश्यक है और कैसे एक हिस्से के मुद्दे दुनिया के दूसरे देशों को प्रभावित कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  3. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  4. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.