स्विस ट्रैवल कंपनी Kuoni Business Travel ने Bitcoin, Dogecoin समेत कई टोकनों में शुरू की Crypto पेमेंट

Balenciaga, Gucci और Tag Heuer जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रैंड्स भी क्रिप्टो पेमेंट्स को इससे पहले ही अपना चुके हैं

स्विस ट्रैवल कंपनी Kuoni Business Travel ने Bitcoin, Dogecoin समेत कई टोकनों में शुरू की Crypto पेमेंट

Kuoni Business Travel के ग्राहक Bitcoin समेत 7 टोकनों में कर सकते हैं पेमेंट

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके लिए क्रिप्टो पेमेंट सर्विस बिटपे (BitPay) के साथ मिलाया हाथ
  • कंपनी ने कस्टमर्स को मॉडर्न डिजिटल पेमेंट सर्विसेज का दिया ऑप्शन
  • BitPay और NowPayments जैसी कंपनियों को भी जाता है श्रेय
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई बड़ी मंदी के बावजूद विश्व भर में क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल करेंसी को पेमेंट का माध्यम बनाया जा रहा है। अब स्विट्जरलैंड की ट्रैवल कंपनी कुओनी बिजनेस ट्रेवल (Kuoni Business Travel) ने क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट स्वीकार करने की बात कही है। कंपनी ने घोषणा की है कि कुओनी के कस्टमर अब बिजनेस ट्रिप ऑर्गेनाइज करते वक्त पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने कई पॉपुलर डिजिटल टोकनों को लिस्ट में रखा है। 

Kuoni Business Travel ने अपने पोर्टफोलियो में क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट को जोड़ दिया है। aboutTravel की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने एक घोषणा कर कहा कि कुओनी के कस्टमर्स अब बिजनेस ट्रिप बनाते समय बिटकॉइन (Bitcoin) समेत 7 टोकनों में पेमेंट कर सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए क्रिप्टो पेमेंट सर्विस बिटपे (BitPay) के साथ हाथ मिलाया है। कुओनी बिजनेस ट्रैवल 116 साल पुरानी कंपनी है और इसे 1906 में शुरू किया गया था। 

कुओनी बिजनेस ट्रैवल कंपनी ने कहा है कि उसके कस्टमर्स अब Bitpay के माध्यम से Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH), Dogecoin (DOGE), Shiba Inu (SHIB), Bitcoin Cash (BCH), Litecoin (LTC) और Wrapped Bitcoin (WBTC) में पेमेंट कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि क्रिप्टो पेमेंट आधुनिक पेमेंट मेथड की मांग है। क्रिप्टो को पेमेंट मेथड के रूप में अपनाकर कंपनी अपने कस्टमर्स को मॉडर्न डिजिटल पेमेंट सर्विसेज का विकल्प उपलब्ध करवाना चाहती थी। 

क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट शुरू करने की बात अब नई नहीं रह गई है। दुनिया के हर कोने से रोजाना इस तरह की खबरें आ रही हैं। अब ज्यादा से ज्यादा कंपनियां अपने पोर्टफोलियो में क्रिप्टो पेमेंट्स को जोड़ती जा रही हैं, भले ही मार्केट की स्थिति कैसी भी क्यों न हो। पिछले दिनों क्रिप्टो मार्केट में आई भयानक मंदी के बावजूद क्रिप्टो एडॉप्शन की खबरें लगातार आती रहीं। इसके लिए श्रेय BitPay और NowPayments जैसी कंपनियों को भी जाता है जो क्रिप्टो पेमेंट सर्विस मुहैया करवाती हैं। Balenciaga, Gucci और Tag Heuer जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रैंड्स भी क्रिप्टो पेमेंट्स को इससे पहले ही अपना चुके हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »