Suzuki ने भारत में पेश किया e-Access इलेक्ट्रिक स्कूटर, 95 किलोमीटर की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में TFT LCD स्क्रीन है जो Suzuki Ride Connect-E App के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी देती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 22:07 IST
ख़ास बातें
  • सुजुकी के e-Access का डिजाइन इसके ICE वर्जन के समान है
  • इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Ride A और Ride B हैं
  • इलेक्ट्रिक Access की टॉप-स्पीड 71 kmph की है

इसमें 3.07 KWh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में लगभग 95 किलोमीटर की रेंज देती है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Suzuki Motorcycle ने देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access पेश किया है। Bharat Mobility Expo में प्रदर्शित किए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी ने इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले Access का नया वर्जन और फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल Gixxer SF 250 को भी दिखाया है। 

सुजुकी के e-Access का डिजाइन इसके ICE वर्जन के समान है। इसमें LED हेडलैम्प और अनूठे डिजाइन के साथ एप्रन दिया गया है जिसमें दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स हैं। इसमें लंबी सिंगल सीट मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलॉय व्हील्स हैं। यह तीन डुअल-टोन कलर ऑप्शंस - Metallic Mat Black No.2/ Metallic MatBordeaux Red, Pearl Grace White/ Metallic Mat Fibroin Gray और Pearl Jade Green/ Metallic Mat FibroinGray में उपलब्ध होगा। इसका मुकाबला Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक, Ola Electric की S1 रेंज और TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में TFT LCD स्क्रीन है जो Suzuki Ride Connect-E App के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी देती है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Ride A और Ride B हैं। e-Access में 3.07 KWh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में लगभग 95 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी 4.1 KW की इलेक्ट्रिक मोटर 15 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। e-Access की टॉप-स्पीड 71 kmph की है। इसकी बैटरी को पोर्टेबल चार्जर के इस्तेमाल से छह घंटे 42 मिनटों में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, फास्ट चार्जर से यह दो घंटे 12 मिनटों में चार्ज हो सकता है। 

देश में पिछले कुछ वर्षों में सुजुकी मोटरसाइकिल की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष कंपनी ने V-Strom 800 DE मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 10.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। V-Strom 800DE में 776 cc, लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन है। यह 83 bhp की मैक्सिमम पावर और 78 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी माइलेज लगभग 22 kmpl की है। कंपनी की मोटरसाइकिल्स में V-Strom SX, Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF, Gixxer, Katana, Hayabusa और V-Strom 650XT शामिल हैं। यह Avenis, Access 125, Burgman Street और Burgman Street EX स्कूटर्स की बिक्री करती है। पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में कंपनी की Hayabusa की बड़ी संख्या में बिक्री होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.