Simple ONE: 23 मई को लॉन्च होगा 236 Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola, Ather, Bajaj के स्कूटर से लेगा टक्कर

Simple Energy ने बुधवार को जानकारी दी कि Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर को 23 मई को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 20:40 IST
ख़ास बातें
  • 200 Km से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है Simple ONE स्कूटर
  • कंपनी का कहना है कि यह सबसे तेज और सबसे किफायती प्रीमियम ईवी होगा
  • इसमें स्वैपेबल बैटरी पैक ऑप्शन भी है, जो रेंज को 300 किमी तक बढ़ा देता है

बेंगलुरु स्थित EV स्टार्टअप Simple Energy लंबे समय से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है और अब. स्टार्टअप ने आखिरकार इसके लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। 200 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देने का दावा करने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 23 मई को लॉन्च होने वाला है। स्कूटर को बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा और उम्मीद है कि डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। हालांकि, इसकी स्पष्टता लॉन्च के दिन मिलने की संभावना है।

Simple Energy ने बुधवार को जानकारी दी कि Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर को 23 मई को लॉन्च किया जाएगा। सप्लाई चेन में बाधा और स्कूटर में कई बाद हुए बदलावों के चलते कंपनी ने पहले भी कई बार लॉन्च और डिलीवरी को आगे बढ़ाया था। अब, Simple Energy का कहना है कि इस इंतजार का फल मीठा होगा, क्योंकि कंपनी ने समय लेते हुए एक सुरक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया है। कंपनी का दावा है कि सिंपल वन स्कूटर सबसे तेज और सबसे किफायती प्रीमियम ईवी होगा। 

Advertisement

सिंपल एनर्जी ने दावा किया है कि One इलेक्ट्रिक स्कूटर में सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने वाला बैटरी पैक शामिल है और यह सेगमेंट में सबसे सुरक्षित बैटरी वाला एकमात्र स्कूटर है। सिंपल एनर्जी का कहना है कि उसने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स (AIS) 156 संशोधन 3 का अनुपालन किया है, जो बैटरी की अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है और उन्होंने पिछले 2 साल स्कूटर की जोरदार टेस्टिंग की है।
 


सिंपल वन स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 8.5 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है, जो 11 bhp की पावर और 72 Nm का टार्क पैदा करती है। इसके अलावा, ई-स्कूटर 4.8 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा, जो कंपनी के दावे अनुसार, फुल चार्ज पर 236 किमी की रेंज देगा। इसमें स्वैपेबल बैटरी पैक ऑप्शन भी मिलेगा, जो रेंज को 300 किमी तक बढ़ा देता है।
Advertisement

Simple One में 4G कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो म्यूजिक और कॉल सपोर्ट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस आता है। इसमें ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम भी मिलता है। स्कूटर कुछ राइड मोड से लैस है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.