स्मार्टफोन से खुलेगी गाड़ी, स्टार्ट भी होगी! Samsung ने महिंद्रा की इन कारों के लिए जारी किया कमाल का फीचर

Mahindra इलेक्ट्रिक SUVs को अब यूजर्स अपने गैलेक्सी डिवाइसेज से खोल सकेंगे, उसे स्टार्ट भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by Dhruv Raghav, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra इलेक्ट्रिक SUV को अब यूजर्स अपने गैलेक्सी डिवाइसेज से खोल सकेंगे
  • हर समय फिजिकल चाबी को साथ लेकर घूमने की जरूरत खत्म
  • यूजर अपनी डिजिटल कार की को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकेगा

Mahindra इलेक्ट्रिक SUV को अब यूजर्स अपने गैलेक्सी डिवाइसेज से खोल सकेंगे

Samsung ने Mahindra इलेक्ट्रिक SUV यूजर्स के लिए कमाल का फीचर रोलआउट किया है। Samsung ने डिजिटल की (Key) यानी डिजिटल चाबी का फीचर शुरू किया है। कंपनी ने एक ईवेंट में यह घोषणा की है कि Mahindra इलेक्ट्रिक SUV को अब यूजर्स अपने गैलेक्सी डिवाइसेज से खोल सकेंगे, उसे स्टार्ट भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं, यूजर्स इस डिजिटल चाबी को अन्य यूजर्स के साथ शेयर भी कर सकेंगे जिससे कि हर समय फिजिकल चाबी को साथ लेकर घूमने की जरूरत खत्म हो जाएगी। आइए विस्तार से जानते हैं कैसे काम करेगी यह डिजिटल चाबी! 

साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने भारत में Mahindra इलेक्ट्रिक SUVs के लिए Digital Car Key सपोर्ट फीचर का रोलआउट शुरू किया है। Samsung Wallet के जरिए Galaxy यूजर्स बिना फिजिकल चाबी के Mahindra की चुनिंदा कारों को कंट्रोल कर सकेंगे। इसी के साथ Mahindra पहली भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है जिसने Samsung के Digital Car Key इंटीग्रेशन को अपनाया है। यह फीचर Mahindra XEV 9e और BE 6 यूजर्स को अपने Galaxy स्मार्टफोन से गाड़ी को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट करने की सुविधा देता है।

Advertisement

बेंगलुरु में आयोजित एक ईवेंट के दौरान सैमसंग ने महिंद्रा BE 6 पर डिजिटल कार चाबी के फंक्शन का प्रदर्शन किया। इसका एक खास फायदा यह भी होगा यूजर अपनी डिजिटल कार की को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ सीमित समय के लिए शेयर भी कर सकेगा। सैमसंग वॉलेट ऐप के जरिए गाड़ी की एक्सेस को मैनेज किया जा सकता है। 

मान लें अगर गैलेक्सी डिवाइस खो जाता है और डिजिटल कार की उसके अंदर रह जाती है तो यूजर फोन को रिमोटली लॉक कर सकता है, डेटा को डिलीट कर सकता है और साथ ही डिजिटल कार की को भी नष्ट कर सकता है। Samsung Find सर्विस के माध्यम से इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए सैमसंग वॉलेट में बायोमीट्रिक सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही PIN बेस्ड ऑथेंटिकेशन सपोर्ट भी मिलेगा। इससे यूजर अपनी गाड़ी की सेफ्टी सुनिश्चित कर सकेगा ताकि कोई गैर अधिकारिक तरीके से गाड़ी का एक्सेस न ले स

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.