Pure EV ecoDryft मोटरसाइकिल हुई पेश, 135km माइलेज के साथ इन दमदार फीचर्स से लैस

हैदराबाद बेस्ड टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Pure EV ने आज अपनी ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का भारत में खुलासा किया है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज में 135 किमी की दूरी तय कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Pure EV ने आज अपनी ecoDryft इलेक्ट्रिक बाइक का भारत में खुलासा किया है।
  • EcoDryft इलेक्ट्रिक बाइक AIS 156 सर्टिफाइड 3.0 kWh बैटरी से लैस है।
  • ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।

Pure EV ecoDryft की रेंज 135 किमी है।

Photo Credit: Pure EV

हैदराबाद बेस्ड टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Pure EV ने आज अपनी ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का भारत में खुलासा किया है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज में 135 किमी की दूरी तय कर सकती है। प्योर ईवी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में अपनी डीलरशिप पर टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में एंगुलर हैडलैंप दी गई है। सिंगल पीस सीट वाली इस बाइक में फाइव-स्पोक एलॉय व्हील दिए गए हैं। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

PURE EV ecoDryft की कीमत और उपलब्धता


इस बाइक की कीमत का खुलासा जनवरी, 2023 के पहले हफ्ते में किया जाएगा। ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्लैक, रेड, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इस इलेक्ट्रिक बाइक में एंगुलर हैडलैंप दी गई है। सिंगल पीस सीट वाली इस बाइक में फाइव-स्पोक एलॉय व्हील दिए गए हैं।
 

PURE EV ecoDryft की बैटरी और रेंज


Pure EV के मुताबिक, EcoDryft इलेक्ट्रिक बाइक AIS 156 सर्टिफाइड 3.0 kWh बैटरी से लैस है। रेंज की बात करें तो दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज होकर 135 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है। हालांकि अभी कंपनी ने इस बाइक के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

Pure EV के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रोहित वडेरा ने कहा कि “हमें अपनी परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल eTryst 350 के लॉन्च पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। अभी नई ecoDryft का लॉन्च कंपनी की बढोतरी में अहम साबित होगा। इस लॉन्च के साथ अब हम भारत में इकलौती EV2W कंपनी बन गए हैं, जिसके पास स्कूटर और मोटरसाइकिल्स की रेंज है।"

कंपनी भारत के कई शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा Pure EV अपने प्रोडक्ट को साउथ एशिया के देशों में एक्सपोर्ट कर रहा है। इसी के साथ साउथ अमेरिका और अफ्रीकी मार्केट में विस्तार करने का प्लान बना रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  5. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  3. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  4. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  5. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
  6. ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
  7. Google Maps कैसे लगाता है आपकी सटीक लोकेशन का पता? जानें इसका राज
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  9. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  10. Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.