• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 171 Km की रेंज वाली Pure ecoDryft 350 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs. 1.30 लाख रुपये

171 Km की रेंज वाली Pure ecoDryft 350 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs. 1.30 लाख रुपये

Pure EV ecoDryft का नया वेरिएंट भारत में 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च हुआ है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब देश भर में प्योर ईवी अधिकृत डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

171 Km की रेंज वाली Pure ecoDryft 350 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs. 1.30 लाख रुपये
ख़ास बातें
  • Pure EV ecoDryft का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च
  • कीमत 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू
  • इसमें हिल-स्टार्ट असिस्ट, डाउन-हिल असिस्ट और पार्किंग असिस्ट भी शामिल है
विज्ञापन
Pure EV ने अपनी मौजूदा ecoDryft 350 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल का नया लॉन्ग रेंज वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि नया वेरिएंट पारंपरिक ICE कम्यूर मोटरसाइकिलों की तुलना में 7,000 रुपये से अधिक की मासिक बचत करने में मदद कर सकता है और 171 किमी प्रति चार्ज रेंज के साथ 110cc सेगमेंट में आने वाली यह सबसे लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसमें हिल-स्टार्ट असिस्ट, डाउन-हिल असिस्ट और पार्किंग असिस्ट जैसे कई अहम और एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं।

Pure EV ecoDryft का नया वेरिएंट भारत में 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च हुआ है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब देश भर में प्योर ईवी अधिकृत डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसे 4,000 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले आसान ईएमआई विकल्पों में भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी हीरोफिनकॉर्प, एलएंडटी फाइनेंशियल सर्विसेज, आईसीआईसीआई सहित कुछ अन्य पार्टनर्स के साथ फाइनेंस की सुविधा भी प्रदान कर रही है।
 
खासियतों की बात करें, तो नया वेरिएंट 6 MCU के साथ 4 hp इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने वाली 3.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी से लैस आता है। इस पावरट्रेन की बदौलत ecoDryft 350 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 171 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज निकाल सकती है। इसमें राइडर्स अपनी पसंद और स्थिति के आधार पर तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स को चुन सकते हैं।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में रिवर्स मोड, कोस्टिंग रीजेन, हिल-स्टार्ट असिस्ट, डाउन-हिल असिस्ट और पार्किंग असिस्ट सहित कई अन्य फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी के अनुसार, वाहन का स्मार्ट AI चार्ज की स्थिति (SOC) और हेल्थ की स्थिति (HOC) को मॉनिटर करके बैटरी की लंबी उम्र को अनुकूलित करने की भूमिका निभाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pure EV, Pure ecoDryft 350, Pure ecoDryft 350 Range
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »